1 कुरिन्थियों 6:19
क्या तुम नहीं जानते कि तुम में से प्रत्येक की देह पवित्र आत्मा का मन्दिर है जो तुम में है, और जिसे तुमने परमेश्वर से पाया है, और कि तुम अपने नहीं हो?
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: 1 कुरिन्थियों 6
16या क्या तुम यह नहीं जानते कि वह जो वेशया से संयोग करता है उसके साथ एक तन हो जाता है? क्योंकि कहा गया है, ‘‘वे दोनों एक तन होंगे।’’
17परन्तु वह जो प्रभु से संगति करता है उसके साथ एक आत्मा हो जाता है।
18व्यभिचार से भागो। अन्य सारे पाप जो मनुष्य करता है देह के बाहर होते हैं, परन्तु व्यभिचारी तो अपनी देह के विरुद्ध पाप करता है।
19क्या तुम नहीं जानते कि तुम में से प्रत्येक की देह पवित्र आत्मा का मन्दिर है जो तुम में है, और जिसे तुमने परमेश्वर से पाया है, और कि तुम अपने नहीं हो?
20क्योंकि तुम मूल्य देकर खरीदे गए होः इसलिए अपने शरीर के द्वारा परमेश्वर की महिमा करो।
संबंधित पद
- 1 कुरिन्थियों 3:16
क्या तुम नहीं जानते कि तुम परमेश्वर का मन्दिर हो और परमेश्वर का आत्मा तुम में वास करता है?
- 2 कुरिन्थियों 6:16
या मूर्तियों से परमेश्वर के मन्दिर का क्या समझौता? क्योंकि हम तो जीवित परमेश्वर के मन्दिर हैं, जैसा कि परमेश्वर ने कहा, “मैं उन में निवास करूंगा और उनमें चला-फिरा करूंगा और मैं उनका परमेश्वर होऊंगा और वे मेरे लोग होंगे।”
- 1 पतरस 2:5
तुम भी जीवित पत्थरों के समान एक आत्मिक भवन बनते जाते हो, जिस से पुरोहितों का एक पवित्र समाज बन कर ऐसे आत्मिक बलिदान चढ़ाओ जो यीशु मसीह के द्वारा परमेश्वर को ग्रहणयोग्य हो।
- इफिसियों 2:21–22
जिसमें सम्पूर्ण रचना एक साथ मिलकर प्रभु में एक पवित्र मन्दिर बनती जाती है,
- 1 कुरिन्थियों 6:15–16
क्या तुम नहीं जानते कि तुम्हारे शरीर मसीह के अंग हैं? तो क्या मैं मसीह के अंगों को लेकर वेशया के अंग बना दूं? कदापि नहीं!
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).