1 कुरिन्थियों 6:20
क्योंकि तुम मूल्य देकर खरीदे गए होः इसलिए अपने शरीर के द्वारा परमेश्वर की महिमा करो।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: 1 कुरिन्थियों 6
17परन्तु वह जो प्रभु से संगति करता है उसके साथ एक आत्मा हो जाता है।
18व्यभिचार से भागो। अन्य सारे पाप जो मनुष्य करता है देह के बाहर होते हैं, परन्तु व्यभिचारी तो अपनी देह के विरुद्ध पाप करता है।
19क्या तुम नहीं जानते कि तुम में से प्रत्येक की देह पवित्र आत्मा का मन्दिर है जो तुम में है, और जिसे तुमने परमेश्वर से पाया है, और कि तुम अपने नहीं हो?
20क्योंकि तुम मूल्य देकर खरीदे गए होः इसलिए अपने शरीर के द्वारा परमेश्वर की महिमा करो।
संबंधित पद
- 1 कुरिन्थियों 7:23
तुम दाम देकर मोल लिए गए हो, अतः मनुष्यों के दास न बनो।
- रोमियों 12:1
अतः हे भाइयो, मैं परमेश्वर की दया का स्मरण दिलाकर तुमसे आग्रह करता हूँ कि तुम अपने शरीरों को जीवित, पवित्र और ग्रहणयोग्य बलिदान करके परमेश्वर को समर्पित कर दो। यही तुम्हारी आत्मिक आराधना है।
- 1 पतरस 2:9
परन्तु तुम एक चुना हुआ वंश, राजकीय याजकाें का समाज, एक पवित्र प्रजा, और परमेश्वर की निज सम्पत्ति हो, जिस से तुम उसके महान् गुणों को प्रकट करो जिसने तुम्हें अंधकार से अपनी अद्भुत ज्योति में बुलाया है।
- 1 पतरस 1:18
क्योंकि तुम जानते हो कि उस निकम्मे चाल-चलन से जो तुम्हें अपने पूर्वजों से प्राप्त हुआ, तुम्हारा छुटकारा सोने या चांदी जैसी नाशवान वस्तुओं से नहीं,
- इब्रानियों 9:12
और बकरों तथा बछड़ों के लहू द्वारा नहीं, वरन् स्वयं अपने लहू द्वारा सदा के लिए एक ही बार पवित्र स्थान में प्रवेश कर के अनन्त छुटकारा प्राप्त किया।
- फिलिप्पियों 1:20
मेरी हार्दिक आशा और अभिलाजा यह है कि मैं किसी बात में लज्जित न होऊं, परन्तु जैसे पूरे साहस से मसीह की महिमा मेरी देह से सदा होती रही है वैसे ही अब भी हो, चाहे मैं जीवित रहूं या मर जाऊ।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).