1 यूहन्ना 1:9
यदि हम अपने पापों को मान लें तो वह हमारे पापों को क्षमा करने और हमें सब अधर्म से शुद्ध करने में विश्वासयोग्य और धर्मी है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: 1 यूहन्ना 1
6यदि हम कहेंं कि उसके साथ हमारी सहभगिता है फिर भी अन्धकार में चलें, तो हम झूठ बोलते हैं और सत्य पर आचरण नहीं करतेे;
7परन्तु यदि हम ज्योति में चलें जैसा वह स्वयं ज्योति में है, तो हमारी सहभागिता एक दूसरे से है, और उसके पुत्र यीशु का लहू हमें सब पाप से शुद्ध करता है।
8यदि हम कहें कि हम में पाप नहीं, तो अपने आप को धोखा देते हैं, और हम में सत्य नहीं है।
9यदि हम अपने पापों को मान लें तो वह हमारे पापों को क्षमा करने और हमें सब अधर्म से शुद्ध करने में विश्वासयोग्य और धर्मी है।
10यदि हम कहें कि हमने पाप नहीं किया तो उसे झूठा ठहराते हैं, और उसका वचन हम में नही।
संबंधित पद
- नीतिवचन 28:13
जो अपने अपराध छिपाता है वह सफल नही होगा, परन्तु जो उन्हें मानकर छोड़ देता है उस पर दया की जाएगी।
- यिर्मयाह 33:8
मैं उनको उनके सारे अधर्म से जिनके द्वारा उन्होंने मेरे विरफ़द्ध पाप किया है, शुद्ध करूंगा, और मैं उनके सारे अधर्मों को जो उन्होंने मेरे विरफ़द्ध पाप करके किए हैं और जिनके द्वारा मेरे विरफ़द्ध अपराध किया है, क्षमा करूंगा।
- 1 यूहन्ना 1:7
परन्तु यदि हम ज्योति में चलें जैसा वह स्वयं ज्योति में है, तो हमारी सहभागिता एक दूसरे से है, और उसके पुत्र यीशु का लहू हमें सब पाप से शुद्ध करता है।
- यहेजकेल 36:25
तब मैं तुम पर शुद्ध जल छिड़कूंगा और तुम शुद्ध हो जाओगे; मैं तुम्हें तुम्हारी सारी अशुद्धता और मूर्तियों से शुद्ध करूंगा।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).