Loading account

1 यूहन्ना 4:18

प्रेम में भय नहीं होता; परन्तु सिद्ध प्रेम भय को दूर कर देता है, क्योंकि भय में दण्ड निहित है, और जो भय करता है वह प्रेम में सिद्ध नहीं हुआ।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 1 यूहन्ना 4

15जो कोई यह मान लेता है कि यीशु ही परमेश्वर का पुत्र है तो परमेश्वर उसमें और वह परमेश्वर में बना रहता है।

16जो प्रेम परमेश्वर हमसे रखता है, उसे हम जान गए हैं और हमने उस पर विश्वास किया है। परमेश्वर प्रेम है; जो प्रेम में बना रहता है, वह परमेश्वर में बना रहता है, और परमेश्वर उसमे।

17इसी से प्रेम हम में सिद्ध होता है कि न्याय के दिन हमें साहस हो; क्योंकि जैसा वह है, वैसे ही हम भी संसार में है।

18प्रेम में भय नहीं होता; परन्तु सिद्ध प्रेम भय को दूर कर देता है, क्योंकि भय में दण्ड निहित है, और जो भय करता है वह प्रेम में सिद्ध नहीं हुआ।

19हम इसलिए प्रेम करते हैं, क्योंकि उसने पहिले हमसे प्रेम किया।

20यदि कोई कहे, “मैं परमेश्वर से प्रेम करता हूँ,” और अपने भाई से घृणा करे तो वह झूठा है; क्योंकि जो अपने भाई से जिसे उसने देखा है, प्रेम नहीं करता तो वह परमेश्वर से जिसे उसने नहीं देखा, प्रेम नहीं कर सकता।

21हमें उस से यह आज्ञा मिली है कि जो परमेश्वर से प्रेम करता है, वह अपने भाई से भी प्रेम करे।

पूरा अध्याय पढ़ें: 1 यूहन्ना 4

संबंधित पद

  • 2 तीमुथियुस 1:7

    परमेश्वर ने हमें भीरुता का नहीं, परन्तु सामर्थ्य, प्रेम और संयम का आत्मा दिया है।

  • रोमियों 8:15

    तुमने दासत्व का आत्मा नहीं पाया है कि फिर भयभीत हो, परन्तु पुत्रों के समान लेपालकपन काआत्मा पाया है, जिसे हम ‘हे अब्बा! हे पिता!’ कह कर पुकारते है।

  • 1 यूहन्ना 4:12

    परमेश्वर को कभी किसी ने नहीं देखा; यदि हम एक दूसरे से प्रेम करें तो परमेश्वर हम में बना रहता है, और उसका प्रेम हम में सिद्ध होता है।

  • लूका 1:74–75

    कि हमें यह वर दे कि हम अपने शत्रुओं के हाथों से छुड़ाए जाकर निर्भयता से

  • इब्रानियों 12:28

    अतः जब हमें ऐसा राज्य मिलने पर है जो अटल है तो आओ, हम कृतज्ञ होकर आदर और भय सहित परमेश्वर की ऐसी उपसना करें जो उसे ग्रहणयोग्य हो,

  • याकूब 2:19

    तुम्हारा विश्वास है कि परमेश्वर एक ही है तो तुम ठीक करते होः दुष्टात्माएं भी विश्वास करती और थरथराती है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).