Loading account

1 राजा 18:21

और एलिय्याह ने सब लोगों के समीप आकर कहा, “तुम कब तक दो विचारों में लटके रहोगे? यदि यहोवा ही परमेश्वर हो तो उसके पीछे हो लो, और यदि बाल हो तो उसके पीछे हो लो।” परन्तु लोगों ने उसके उत्तर में एक भी बात न कही।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 1 राजा 18

18और उसने कहा, “मैंने इस्राएल को नहीं सताया, परन्तु तू और तेरे पिता के घराने ने सताया है, क्योंकि तुमने यहोवा की आज्ञाओं को त्याग दिया और बाल-देवताओं की उपासना की है।

19अब दूत भेज कर सारे इस्राएल के साथ बाल के चार सौ पचास नबियों और अशेरा के चार सौ नबियों को जो ईज़ेबेल की मेज़ पर खाते हैं, मेरे पास कर्मेल पर्वत पर इकट्ठा कर ले।”

20अतः अहाब ने सारे इस्राएलियों को बुलवा भेजा और नबियों को कर्मेल पर्वत पर एकत्रित किया।

21और एलिय्याह ने सब लोगों के समीप आकर कहा, “तुम कब तक दो विचारों में लटके रहोगे? यदि यहोवा ही परमेश्वर हो तो उसके पीछे हो लो, और यदि बाल हो तो उसके पीछे हो लो।” परन्तु लोगों ने उसके उत्तर में एक भी बात न कही।

22तब एलिय्याह ने लोगों से कहा “यहोवा के नबियों में से केवल मैं ही बचा हूं, और बाल के नबी चार सौ पचास पुरफ़ष है।

23अब हमें दो बछड़े दिए जाएं और वे अपने लिए एक बछड़ा चुन कर उसे टुकड़े-टुकड़े काट कर लकड़ी पर रखें, परन्तु उसके नीचे आग न रखें; और मैं दूसरा बछड़ा तैयार करूंगा और उसे लकड़ी पर रखूंगा और मैं भी उसके नीचे कुछ आग न रखूंगा।

24तब तुम अपने देवता को पुकारना, और मैं यहोवा को पुकारूंगा; और जो आग के द्वारा उत्तर दे वही परमेश्वर ठहरे।” तब सब लोगों ने उत्तर दिया, “यह अच्छा विचार है।”

पूरा अध्याय पढ़ें: 1 राजा 18

संबंधित पद

  • मत्ती 6:24

    कोई भी व्यक्ति दो स्वामियों की सेवा नहीं कर सकता, क्योंकि वह या तो एक से बैर और दूसरे से प्रेम करेगा, या एक से घनिष्टता रखेगा और दूसरे को तुच्छ जानेगा। तुम परमेश्वर और धन दोनों की सेवा नहीं कर सकते।

  • यहोशू 24:15

    यदि यहोवा की सेवा करनी तुम्हें बुरी लगे तो आज ही चुन लो कि तुम किसकी सेवा करोगेः उन देवताओं की जिनकी सेवा तुम्हारे पूर्वज फरात नदी के उस पार करते थे, या एमोरियों के देवताओं की जिनके देश में तुम रहते हो। परन्तु मैं तो अपने घराने समेत यहोवा ही की सेवा करूंगा।”

  • 1 कुरिन्थियों 10:21–22

    तुम प्रभु के कटोरे और दुष्टात्माओं के कटोरे दोनों में से नहीं पी सकते। तुम प्रभु की मेज़ और दुष्टात्माओं की मेज़ दोनों के सहभागी नहीं हो सकते।

  • 2 कुरिन्थियों 6:14–16

    अविश्वासियों के साथ असमान जुए में न जुतो, क्योंकि धार्मिकता का अधर्म से क्या मेल? या ज्योति की अन्धकार से क्या संगति?

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).