1 पतरस 2:24
उसने स्वयं अपनी ही देह में क्रूस पर हमारे पापों को उठा लिया, जिस से हम पाप के लिए मरें और धार्मिकता के लिए जीवन व्यतीत करें, क्योंकि उसके घावों से तुम स्वस्थ हुए हो।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: 1 पतरस 2
21तुम इसी अभिप्राय से बुलाए गए हो, क्योंकि मसीह ने भी तुम्हारे लिए दुख सहा और तुम्हारे लिए एक आदर्श रखा कि तुम भी उसके पद-चिह्नों पर चलो।
22उसने न तो कोई पाप किया और न उसके मुंह से छल की कोई बात निकली।
23उसने गाली सुनते हुए गाली नहीं दी, दुख सहते हुए धमकियां नहीं दीं, पर अपने आप को उसके हाथ सौंप दिया जो धार्मिकता से न्याय करता है।
24उसने स्वयं अपनी ही देह में क्रूस पर हमारे पापों को उठा लिया, जिस से हम पाप के लिए मरें और धार्मिकता के लिए जीवन व्यतीत करें, क्योंकि उसके घावों से तुम स्वस्थ हुए हो।
25तुम तो भेड़ों की भांति भटक रहे थे, परन्तु अब अपनी आत्मा के चरवाहे और अध्यक्ष के पास लौट आए हो।
संबंधित पद
- यशायाह 53:4–6
निश्चय उसने हमारी पीड़ाओं को आप सह लिया और हमारे दुखों को उठा लिया। फिर भी हमने उसे परमेश्वर का मारा-कूटा और दुर्दशा में पड़ा हुआ समझा।
- मत्ती 8:17
जिससे कि जो वचन यशायाह नबी द्वारा कहा गया था वह पूरा होः “उसने स्वयं हमारी दुर्बलताओं को ले लिया और हमारे रोगों को उठा लिया।”
- रोमियों 6:11
इसी प्रकार तुम भी अपने आप को पाप के लिए मृतक, परन्तु मसीह यीशु में परमेश्वर के लिए जीवित समझो।
- प्रकाशितवाक्य 22:2
नगर के मुख्य मार्ग के बीच बहती है। नदी के दोनों किनारों पर जीवन का वृक्ष था, जिसमें बारह प्रकार के फल लगते थे। वह प्रति माह फलता था, और इस वृक्ष की पत्तियाँ जाति-जाति की चंगाई के लिए थी।
- 1 यूहन्ना 2:29
यदि तुम जानते हो कि वह धर्मी है तो यह भी जानते हो कि प्रत्येक जो धार्मिकता पर आचरण करता है, उस से उत्पन्न हुआ है।
- याकूब 5:16
इसलिए तुम परस्पर अपने पापों को मान लो और एक दूसरे के लिए प्रार्थना करो, जिससे कि चंगाई प्राप्त हो। धर्मी जन की प्रभावशाली प्रार्थना में बहुत कुछ हो सकता है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).