Loading account

1 पतरस 3:15

परन्तु मसीह को पवित्र प्रभु जानकर अपने हृदय में रखो। अपनी आशा के विजय पूछे जाने पर प्रत्येक पूछने वाले को सदैव नम्रता व श्रद्धा के साथ उत्तर देने को तत्पर रहो।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 1 पतरस 3

12क्योंकि प्रभु की आंखे धार्मियों पर लगी रहती हैं और उसके कान उनकी प्रार्थनाओं की ओर लगे रहते है। परन्तु प्रभु दुज्कर्मियों के विमुख रहता है।”

13यदि तुम अपने आप को भलाई के लिए उत्साही प्रमाणित करो तो तुम्हें हानि पहुँचाने वाला कौन है?

14फिर भी यदि धार्मिकता के लिए कष्ट सहो तो धन्य हो। उनकी डांट-डपट से न तो भयभीत हो और न ही दुखित हो,

15परन्तु मसीह को पवित्र प्रभु जानकर अपने हृदय में रखो। अपनी आशा के विजय पूछे जाने पर प्रत्येक पूछने वाले को सदैव नम्रता व श्रद्धा के साथ उत्तर देने को तत्पर रहो।

16और अपना विवेक शुद्ध बनाए रखो जिससे कि उन बातों में जिनमें तुम्हारी निन्दा होती है, वे लोग जो मसीह में तुम्हारे अच्छे चाल-चलन को तुच्छ जानते हैं, लज्जित हो।

17क्योंकि यदि परमेश्वर की इच्छा यही हो तो उत्तम यह है कि तुम उचित काम करने के लिए दुख उठाओ, न कि अनुचित काम के लिए।

18मसीह भी सब पापों के लिए एक ही बार मर गया, अर्थात् अधर्मियों के लिए धर्मी, जिस से वह हमें परमेश्वर के समीप ले आए, शरीर के भाव से तो वह मारा गया, परन्तु आत्मा के भाव से जिलाया गया।

पूरा अध्याय पढ़ें: 1 पतरस 3

संबंधित पद

  • कुलुस्सियों 4:6

    तुम्हारी बातचीत सदैव अनुग्रहमयी और सलोनी हो कि तुम प्रत्येक व्यक्ति को उचित उत्तर देना जान जाओ।

  • 2 तीमुथियुस 2:25–26

    और विरोधियों को नम्रता से समझाने वाला होना चाहिए; क्या जाने परमेश्वर उन्हें पश्चात्ताप का मन दे कि वे भी सत्य को पहिचानें,

  • लूका 21:14–15

    अतः अपने मन में बचाव के लिए पहले से तैयारी न करना।

  • 1 पतरस 3:2

    तो वे तुम्हारे पवित्र और सम्माननीय चाल-चलन को ध्यानपूर्वक देखकर वचन बिना ही अपनी अपनी पत्नियों के व्यवहार से जीते जाए।

  • मत्ती 10:18–20

    तुम मेरे कारण राज्यपालों और राजाओं के सामने भी उपस्थित किए जाओगे कि उन पर और ग़ैरयहूदियों पर साक्षी बनो।

  • इब्रानियों 6:1

    इसलिए हम मसीह के विजय में प्रारम्भिक शिक्षा को छोड़ कर सिद्धता की ओर बढ़ते जाएं और मरे हुए कार्यों से मन फिराने, परमेश्वर पर विश्वास करने,

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).