1 पतरस 3:18
मसीह भी सब पापों के लिए एक ही बार मर गया, अर्थात् अधर्मियों के लिए धर्मी, जिस से वह हमें परमेश्वर के समीप ले आए, शरीर के भाव से तो वह मारा गया, परन्तु आत्मा के भाव से जिलाया गया।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: 1 पतरस 3
15परन्तु मसीह को पवित्र प्रभु जानकर अपने हृदय में रखो। अपनी आशा के विजय पूछे जाने पर प्रत्येक पूछने वाले को सदैव नम्रता व श्रद्धा के साथ उत्तर देने को तत्पर रहो।
16और अपना विवेक शुद्ध बनाए रखो जिससे कि उन बातों में जिनमें तुम्हारी निन्दा होती है, वे लोग जो मसीह में तुम्हारे अच्छे चाल-चलन को तुच्छ जानते हैं, लज्जित हो।
17क्योंकि यदि परमेश्वर की इच्छा यही हो तो उत्तम यह है कि तुम उचित काम करने के लिए दुख उठाओ, न कि अनुचित काम के लिए।
18मसीह भी सब पापों के लिए एक ही बार मर गया, अर्थात् अधर्मियों के लिए धर्मी, जिस से वह हमें परमेश्वर के समीप ले आए, शरीर के भाव से तो वह मारा गया, परन्तु आत्मा के भाव से जिलाया गया।
19उसी में उसने जाकर उन बन्दी आत्माओं को सन्देश सुनाया,
20जो एक समय आज्ञा न मानने वाले थे, अर्थात् उन दिनों में जब परमेश्वर का धैर्य ठहरा रहा और नूह का वह जहाज़ बन रहा था जिसमें कुछ ही लोग, अर्थात् आठ व्यक्ति ही, जल से सुरक्षित निकले थे।
21यह पूर्व संकेत बपतिस्मा का है, जिसका अर्थ शरीर के गन्दगी दूर करना नहीं, परन्तु शुद्ध विवेक से परमेश्वर के अधीन होना है। अब तो बपतिस्मा तुम्हें यीशु मसीह के पुनरुत्थान द्वारा बचाता है।
संबंधित पद
- इब्रानियों 9:28
वैसे ही मसीह भी, बहुतों के पापों को उठाने के लिए एक बार बलिदान होकर, दूसरी बार प्रकट होगा। पाप उठाने के लिए नहीं, परन्तु उनके उद्धार के लिए जो उत्सुकता से उसके आने की प्रतीक्षा करते है।
- इब्रानियों 9:26
अन्यथा जगत की उत्पत्ति के समय के समय से उसे बार बार दुख भोगना पड़ता, परन्तु अब युग के अन्त में वह एक ही बार प्रकट हुआ कि अपने ही बलिदान के द्वारा पाप को मिटा दे।
- 2 कुरिन्थियों 5:21
जो पाप से अनजान था, उसी को उसने हमारे लिए पाप ठहराया कि हम उसमें परमेश्वर की धार्मिकता बन जाए।
- 1 पतरस 4:6
इसलिए मरे हुओं को भी सुसमाचार इस अभिप्राय से सुनाया गया कि-यघपि शरीर में उनका न्याय मनुष्यों के अनुसार हो-वे आत्मा में परमेश्वर के इच्छानुसार जीवित रहे।
- तीतुस 2:14
उसने अपने आपको हमारे लिए दे दिया कि हमें हर प्रकार के अधर्म से छुड़ा ले और हमें शुद्ध करके अपने लिए एक ऐसी निज प्रजा बना ले जो भले कार्य करने के लिए सरगर्म हो।
- रोमियों 5:6–8
क्योंकि जब हम निस्सहाय ही थे, तब ठीक समय पर मसीह भक्तिहीनों के लिए मरा।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).