Loading account

1 थिस्सलुनीकियों 4:16

क्योंकि प्रभु स्वयं ललकार और प्रधान स्वर्गदूत की पुकार और परमेश्वर की तुरही की आवाज़ के साथ स्वर्ग से उतरेगा, और जो मसीह में मर गए हैं, वे पहिले जी उठेंगे।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 1 थिस्सलुनीकियों 4

13परन्तु हे भाइयो, हम नहीं चाहते कि तुम उनके विषय में अनभिज्ञ रहो जो सो गए हैं, और अन्य लोगों के समान शोकित होओ जो आशारहित है।

14हम विश्वास करते हैं कि यीशु मरा और जी भी उठा-इसलिए परमेश्वर उन्हें भी जो यीशु में सो गए हैं, उसके साथ ले आएगा।

15इस कारण हम प्रभु के वचन के अनुसार तुम से कहते हैं कि हम जो जीवित हैं और प्रभु के आने तक बचे रहेंगे सोए हुओं से कदापि आगे न बढ़ेंगे।

16क्योंकि प्रभु स्वयं ललकार और प्रधान स्वर्गदूत की पुकार और परमेश्वर की तुरही की आवाज़ के साथ स्वर्ग से उतरेगा, और जो मसीह में मर गए हैं, वे पहिले जी उठेंगे।

17तब हम जो जीवित हैं और बचे रहेंगे उनके साथ हवा में प्रभु से मिलने के लिए बादलों पर उठा लिए जाएंगे। इस प्रकार हम सदैव प्रभु के साथ रहेंगे।

18इसलिए इन बातों से एक दूसरे को शान्ति दिया करो।

पूरा अध्याय पढ़ें: 1 थिस्सलुनीकियों 4

संबंधित पद

  • 1 कुरिन्थियों 15:51–52

    देखो, मैं तुम्हें एक रहस्य की बात बताता हूँ: हम सब सोएंगे नहीं परन्तु सब के सब बदल जाएंगे।

  • प्रकाशितवाक्य 1:7

    देखो, वह बादलों के साथ आने वाला है, हर एक आंख उसे देखेगी, वरन् वे भी देखेंगे जिन्होंने उसे बेधा था, और पृथ्वी के समस्त कुल उसके कारण विलाप करेंगे। हां, आमीन।

  • मत्ती 24:30–31

    तब मनुष्य के पुत्र का चिह्न आकाश में दिखाई देगा, और पृथ्वी की सब जातियां विलाप करेंगी, और लोग मनुष्य के पुत्र को सामर्थ्य तथा बड़े वैभव सहित आकाश के बादलों पर आते देखेंगे।

  • 1 कुरिन्थियों 15:23

    पर हर एक अपने क्रम के अनुसारः प्रथम फल मसीह है, तब मसीह के आगमन पर उसके लोग।

  • मत्ती 16:27

    क्योंकि मनुष्य का पुत्र अपने स्वर्गदूतों के साथ पिता की महिमा में आने वाला है। तब वह प्रत्येक मनुष्य को उसके कामों के अनुसार प्रतिफल देगा।

  • मत्ती 25:31

    “पर जब मनुष्य का पुत्र अपनी महिमा में आएगा और सब स्वर्गदूत उसके साथ आएंगे, तो वह अपने महिमामय सिंहासन पर विराजमान होगा।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).