1 थिस्सलुनीकियों 5:16
सर्वदा आनन्दित रहो,
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: 1 थिस्सलुनीकियों 5
13और उनके कार्य के कारण प्रेमपूर्वक उनका अत्यन्त सम्मान करो। एक दूसरे के साथ मेल-मिलाप से रहो।
14हे भाइयो, हम तुमसे आग्रह करते हैं कि आलसियों को चेतावनी दो, कायरों को प्रोत्साहन दो, निर्बलों की सहायता करो, सब के साथ सहनशीलता दिखाओ।
15ध्यान रखो कि कोई बुराई के बदले किसी से बुराई न करे, परन्तु सर्वदा एक दूसरे की तथा सब लोगों की भलाई करने में प्रयत्नशील रहे।
16सर्वदा आनन्दित रहो,
17निरन्तर प्रार्थना करो,
18प्रत्येक परिस्थिति में धन्यवाद दो, क्योंकि मसीह यीशु में तुम्हारे लिए परमेश्वर की यही इच्छा है।
19आत्मा को न बुझाओ।
संबंधित पद
- रोमियों 12:12
आशा में आनन्दित रहो, क्लेश में स्थिर रहो, प्रार्थना में समर्पित रहो।
- फिलिप्पियों 4:4
प्रभु में सदा आनन्दित रहो, मैं फिर कहता हूं आनन्दित रहो।
- मत्ती 5:12
आनन्दित और मग्न हो, क्योंकि स्वर्ग में तुम्हारा प्रतिफल महान् है। उन्होंने तो उन नबियों को भी जो तुमसे पहले हुए इसी प्रकार सताया था।
- 2 कुरिन्थियों 6:10
शोकितों के सदृश परन्तु सदैव आनन्द मनाते हैं, कंगालों के सदृश परन्तु बहुतों को धनी बना देते हैं, ऐसों के सदृश समझे जाते हैं जिनके पास कुछ नहीं, फिर भी हम सब कुछ रखते है।
- लूका 10:20
फिर भी इस बात पर आनन्दित मत हों कि आत्माएं तुम्हारे वश में हैं, परन्तु इस बात से आनन्दित हों कि तुम्हारे नाम स्वर्ग में लिखे हुए है।”
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).