Loading account

1 थिस्सलुनीकियों 5:17

निरन्तर प्रार्थना करो,

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 1 थिस्सलुनीकियों 5

14हे भाइयो, हम तुमसे आग्रह करते हैं कि आलसियों को चेतावनी दो, कायरों को प्रोत्साहन दो, निर्बलों की सहायता करो, सब के साथ सहनशीलता दिखाओ।

15ध्यान रखो कि कोई बुराई के बदले किसी से बुराई न करे, परन्तु सर्वदा एक दूसरे की तथा सब लोगों की भलाई करने में प्रयत्नशील रहे।

16सर्वदा आनन्दित रहो,

17निरन्तर प्रार्थना करो,

18प्रत्येक परिस्थिति में धन्यवाद दो, क्योंकि मसीह यीशु में तुम्हारे लिए परमेश्वर की यही इच्छा है।

19आत्मा को न बुझाओ।

20भविष्यद्वाणियों को तुच्छ न जानो।

पूरा अध्याय पढ़ें: 1 थिस्सलुनीकियों 5

संबंधित पद

  • रोमियों 12:12

    आशा में आनन्दित रहो, क्लेश में स्थिर रहो, प्रार्थना में समर्पित रहो।

  • कुलुस्सियों 4:2

    प्रार्थना में लगे रहो। धन्यवादपूर्वक प्रार्थना में जागृत रहो।

  • इफिसियों 6:18

    प्रत्येक विनती और निवेदन सहित पवित्र आत्मा में निरन्तर प्रार्थना करते रहो। और यह ध्यान रखते हुए सतर्क रहो कि यत्न सहित सब पवित्र लोगों के लिए लगातार प्रार्थना करो,

  • लूका 18:1

    उसने उन्हें यह बताने के लिए कि निराश हुए बिना उनको सदैव प्रार्थना करना चाहिए, यह दृष्टान्त कहाः

  • लूका 21:36

    परन्तु तुम हर समय सावधान होकर प्रार्थना में लगे रहो जिससे कि इन सब बातों से बच निकलने और मनुष्य के पुत्र के सामने खड़े होने के लिए तुममें सामर्थ्य हो।”

  • 1 पतरस 4:7

    सब बातों का अन्त निकट है। अतः समझदार होकर प्रार्थना के लिए तत्पर रहो।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).