2 इतिहास 20:15
और उसने कहा, “हे यहूदा और यरूशलेम के समस्त निवासियों और हे राजा यहोशापात, सुनो! यहोवा तुमसे यों कहता हैः तुम इस बड़ी भीड़ के कारण मत डरो और तुम्हारा मन कच्चा न हो क्योंकि युद्ध तुम्हारा नहीं, परमेश्वर का है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: 2 इतिहास 20
12हे हमारे परमेश्वर, क्या तू उनको दण्ड न देगा? क्योंकि हम इस बड़ी भीड़ के सामने जो हम पर चढ़ाई करने आ रही है, निर्बल हैं, और हमें कुछ सूझता नहीं कि क्या करें परन्तु हमारी आंखें तो तेरी ओर लगी है।”
13और यहूदा के सब लोग अपने-अपने शिशुओं, पत्नियों और बच्चों सहित यहोवा के सामने खड़े थे।
14तब सभा के मध्य आसाप के वंश में से यहजीएल नामक एक लेवीय पर यहोवा का आत्मा उतरा। वह मत्तन्याह का पुत्र था जो यीएल का पुत्र, जो बनायाह का पुत्र, जो जकर्याह का पुत्र था।
15और उसने कहा, “हे यहूदा और यरूशलेम के समस्त निवासियों और हे राजा यहोशापात, सुनो! यहोवा तुमसे यों कहता हैः तुम इस बड़ी भीड़ के कारण मत डरो और तुम्हारा मन कच्चा न हो क्योंकि युद्ध तुम्हारा नहीं, परमेश्वर का है।
16कल उनका सामना करने के लिए नीचे उतर जाना। देखो, वे सीस की चढ़ाई पर से चढ़ आएंगे, और तुम्हें घाटी के सिरे पर यरूएल के जंगल के सामने मिलेंगे।
17यहां तुम्हें लड़ना न होगा। हे यहूदा और हे यरूशलेम, ठहरे रहना और खड़े रहकर यहोवा की ओर से अपना छुटकारा देखना। मत डरो, और तुम्हारा मन कच्चा न हो। कल उनका सामना करने के लिए जाना क्योंकि यहोवा तुम्हारे साथ रहेगा।”
18तब यहोशापात सिर झुकाकर भूमि पर गिरा और यहूदा और यरूशलेम के समस्त निवासियों ने यहोवा के सामने गिरकर यहोवा को दण्डवत् किया।
संबंधित पद
- 2 इतिहास 32:7–8
“साहस रखो और दृढ़ रहो। अश्शूर के राजा और उस बड़ी भीड़ से जो उसके साथ है न तो तुम डरो और न निराश होओ, क्योंकि वह जो हमारे साथ है वह उससे बड़ा है जो उसके साथ है।
- व्यवस्थाविवरण 31:6
तू हियाव बांध और दृढ़ हो उनसे न डर और न भयभीत हो, क्योंकि तेरे संग चलने वाला तेरा परमेश्वर यहोवा है। वह तुझको धोखा न देगा और न छोड़ेगा।”
- निर्गमन 14:13–14
परन्तु मूसा ने लोगों से कहा, “डरो मत! खड़े-खड़े यहोवा के उद्धार को देखो जो वह आज तुम्हारे लिए करेगा; क्योंकि जिन मिस्रियों को तुम आज देख रहे हो, उन्हें फिर कभी न देखोगे।
- व्यवस्थाविवरण 1:29–30
तब मैंने तुमसे कहा, ‘घबराओ मत, न उनसे डरो।
- व्यवस्थाविवरण 31:8
यहोवा स्वयं तेरे आगे-आगे जाएगा तथा वह तेरे साथ रहेगा। वह तुझे धोखा न देगा और न छोड़ेगा। अतः मत डर और हिम्मत न हार।”
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).