Loading account

2 कुरिन्थियों 10:5

हम परमेश्वर के ज्ञान के विरुद्ध उठने वाली कल्पनाओं और प्रत्येक अवरोध का खण्डन करते हैं, और प्रत्येक विचार को बन्दी बना कर मसीह का आज्ञाकारी बना देते है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 2 कुरिन्थियों 10

2मैं तुमसे निवेदन करता हूं कि जब मैं आऊं तो मुझे कुछ लोगों के प्रति जो ऐसा सोचते हैं कि हम शरीर के अनुसार चलते हैं ऐसा साहस न दिखाना पड़े जैसा मैं दिखाने का विचार करता हू।

3क्योंकि यघपि हम शरीर में चलते हैं, तथापि हम शरीर के अनुसार युद्ध नहीं करते।

4क्योंकि हमारे युद्ध के हथियार शारीरिक नहीं परन्तु गढ़ों को धवस्त करने के लिए ईशवरीय सामर्थ्य से परिपूर्ण है।

5हम परमेश्वर के ज्ञान के विरुद्ध उठने वाली कल्पनाओं और प्रत्येक अवरोध का खण्डन करते हैं, और प्रत्येक विचार को बन्दी बना कर मसीह का आज्ञाकारी बना देते है।

6जब भी तुम्हारी आज्ञाकारिता पूरी हो जाए तो सब प्रकार की अवज्ञा को दण्डित करने के लिए हम तैयार है।

7तुम तो उन्हीं बातों को देखते हो जो आंखों के सामने है। यदि किसी को अपने आप में भरोसा हो कि वह मसीह का है तो वह फिर से अपने आप में इस पर विचार करे कि जैसा वह मसीह का है, वैसे ही हम भी है।

8क्योंकि यदि मैं उस अधिकार के विजय में कुछ और भी घमण्ड करूं जिसे प्रभु ने तुम्हारे बिगाड़ने के लिए नहीं, परन्तु बनाने के लिए हमें दिया, तो मैं लज्जित न होऊंगा।

पूरा अध्याय पढ़ें: 2 कुरिन्थियों 10

संबंधित पद

  • इब्रानियों 4:12

    क्योंकि परमेश्वर का वचन जीवित, प्रबल और किसी भी दोधारी तलवार से तेज़ है। वह प्राण और आत्मा, जोड़ों और गूदे, दोनों को आरपार बेधता और मन के विचारों तथा भावनाओं को परखता है।

  • यशायाह 55:7

    दुष्ट अपनी चाल-चलन और अनर्थकारी अपने सोच-विचार छोड़कर यहोवा की ओर फिरे, और वह उस पर दया करेगा, हां हमारे परमेश्वर की ओर, क्योंकि वह पूरी रीति से क्षमा करेगा।

  • 1 पतरस 1:14–15

    आज्ञाकारी बच्चों के सदृश अपनी अज्ञानता के समय की पुरानी अभिलाषाओं के अनुसार आचरण न करो।

  • रोमियों 7:23

    परन्तु मुझे अपने अंगों में एक भिन्न व्यवस्था का बोध होता है, जो मेरे मन की व्यवस्था के विरुद्ध युद्ध करती रहती है, और मुझे पाप की व्यवस्था का जो मेरे अंगों में है, बन्दी बना देती है।

  • मत्ती 15:19

    क्योंकि हृदय ही से बुरे-बुरे विचार, हत्याएं, परस्त्रीगमन, व्यभिचार, चोरियां, झूठी साक्षी और निन्दा निकलती है।

  • रोमियों 1:21

    क्योंकि, यघपि वे परमेश्वर को जानते थे, फिर भी उन्होंने उसे न तो परमेश्वर के उपयुक्त सम्मान, और न ही धन्यवाद दिया; वरन् वे अनर्थ कल्पनाएं करने लगे, और उनका निर्बुद्धि मन अन्धकारमय हो गया।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).