2 कुरिन्थियों 9:7
प्रत्येक जन जैसा उसने अपने मन में निशिचत किया है वैसा ही करे, न कुढ़-कुढ़ कर और न दबाव से, क्योंकि परमेश्वर हर्ष से देने वाले से प्रेम करता है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: 2 कुरिन्थियों 9
4ऐसा न हो कि जब कोई मैसीडोनियावासी मेरे साथ आए और तुम्हें तैयार न पाए तो हमको-तुम्हारे विजय में नहीं कहता-इस आत्मविश्वास के कारण लज्जित होना पड़े।
5इसलिए मैंने भाइयों से आग्रह करना आवश्यक समझा कि पहले से तुम्हारे पास आकर उस उदारतापूर्ण दान का प्रबन्ध करें जिसकी तुमने पहले से प्रतिज्ञा की थी, कि यह दान उदारता से दिया जाए, न कि दबाव से।
6अब मैं यह कहता हूं कि जो थोड़ा बोएगा वह थोड़ा ही काटेगा, और जो अधिक बोएगा वह अधिक काटेगा।
7प्रत्येक जन जैसा उसने अपने मन में निशिचत किया है वैसा ही करे, न कुढ़-कुढ़ कर और न दबाव से, क्योंकि परमेश्वर हर्ष से देने वाले से प्रेम करता है।
8और परमेश्वर सब प्रकार का अनुग्रह तुम्हें बहुतायत से दे सकता है, जिससे कि तुम सदैव, सब बातों में परिपूर्ण रहो, और हर भले कार्य के लिए तुम्हारे पास भरपूरी से हो।
9जैसा लिखा है, ‘‘उसने चारों और विखेरा, उसने दरिद्रों को दिया, उसकी धार्मिकता सदा बनी रहती है।”
10अब वह जो बोने वाले को बीज और भोजन के लिए रोटी देता है, बोने के लिए तुम्हें बीज देगा और तुम्हारे बीज को बढ़ाएगा और तुम्हारी धार्मिकता की फसल की वृद्धि करेगा।
संबंधित पद
- 2 कुरिन्थियों 8:12
क्योंकि यदि मन की तैयारी हो तो मनुष्य के पास जो कुछ है उसके अनुसार दान ग्रहणयोग्य होता है, न कि उसके अनुसार जो उसके पास नहीं है।
- प्रेरितों के काम 20:35
मैंने तुम्हें हर बात से यह दिखाया है कि तुम भी इसी प्रकार कठिन परिश्रम करके निर्बलों को संभालों और प्रभु यीशु के ये वचन स्मरण रखो जो उसने स्वयं कहेः ‘लेने से देना धन्य है’।”
- 1 इतिहास 29:17
और हे मेरे परमेश्वर मैं यह भी जानता हूं कि तू हृदय को जांचता है और खराई से प्रसन्न होता है, मैंने तो स्वेच्छा से यह सब कुछ दिया है; और यहां उपस्थित तेरी प्रजा के लोगों को स्वेच्छापूर्वक तुझे भेंट देते देखकर मुझे आनन्द हुआ है।
- निर्गमन 25:2
“इस्राएलियों से कह कि वे मेरे लिए भेंट उठाए। प्रत्येक जो स्वेच्छा से देना चाहे उसी से मेरे लिए भेंट ली जाए।
- नीतिवचन 11:25
उदार व्यक्ति सम्पन्न होता जाता है, और जो दूसरों की खेती सींचता है, उसकी भी सींची जाएगी।
- व्यवस्थाविवरण 15:7–11
“उस देश में जो तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे दे रहा है तेरे मध्य तेरे फाटकों के भीतर यदि तेरे भाइयों में से कोई दरिद्र व्यक्ति हो तो अपने दरिद्र भाई के लिए अपना हृदय कठोर मत करना, और न उसके लिए अपनी मुट्ठी बन्द करना;
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).