Loading account

2 शमूएल 22:31

परमेश्वर का मार्ग तो सिद्ध है, यहोवा का वचन ताया हुआ है। जो उसमें शरण लेते हैं उन सबकी वह ढाल है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 2 शमूएल 22

28क्योंकि तू दीन लोगों को तो बचाता है, परन्तु तेरी आंखें घमण्डियों पर लगी रहती हैं जिनको तू नीचा कर देता है।

29क्योंकि हे यहोवा, तू मेरा दीपक है, हां, यहोवा मेरे अन्धियारे को उजियाला कर देता है।

30क्योंकि तेरी सहायता से मैं सेना पर धावा कर सकता हूं, अपने परमेश्वर की सहायता से शहरपनाह को लांघ सकता हू।

31परमेश्वर का मार्ग तो सिद्ध है, यहोवा का वचन ताया हुआ है। जो उसमें शरण लेते हैं उन सबकी वह ढाल है।

32यहोवा को छोड़ कौन परमेश्वर है? हमारे परमेश्वर को छोड़ और कौन चट्टान है?

33परमेश्वर मेरा दृढ़ गढ़ है, वह निर्दोष को अपने मार्ग में स्थिर करता है।

34वह मेरे पैरों को हरिणी के पैरों के समान बनाता है, और मुझे मेरे ऊंचे स्थानों पर स्थिर कर देता है।

पूरा अध्याय पढ़ें: 2 शमूएल 22

संबंधित पद

  • व्यवस्थाविवरण 32:4

    वह चट्टान है! उसका काम सिद्ध है, उसके सब मार्ग तो न्यायपूर्ण है। वह विश्वसनीय परमेश्वर है, उसमें कुटिलता नही। वह धर्मी और खरा है।

  • नीतिवचन 30:5

    परमेश्वर का एक-एक वचन ताया हुआ हैः जो परमेश्वर की शरण लेते हैं उनके लिए वह ढाल है।

  • मत्ती 5:48

    अतः तुम सिद्ध बनो, जैसा कि तुम्हारा स्वर्गीय पिता सिद्ध है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).