Loading account

2 शमूएल 7:22

हे प्रभु परमेश्वर, इसी कारण तू महान् है। क्योंकि जो कुछ हमने अपने कानों से सुना है उसके अनुसार तेरे समान दूसरा कोई नहीं, और तेरे सिवाय कोई दूसरा परमेश्वर नही।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 2 शमूएल 7

19तो भी हे प्रभु परमेश्वर, तेरी दृष्टि में यह छोटी सी बात थी क्योंकि तूने अपने सेवक के घराने के सुदूर भविष्य के विषय में भी कहा है। हे प्रभु परमेश्वर, यह तो मनुष्य की रीति है।

20अब इससे अधिक दाऊद तुझसे क्या कह सकता है? क्योंकि हे प्रभु परमेश्वर, तू तो अपने दास को जानता है।

21अपने वचन के कारण तथा अपनी निज इच्छा के अनुसार तू ने ये सब महान् कार्य किये हैं कि तेरा दास जान ले।

22हे प्रभु परमेश्वर, इसी कारण तू महान् है। क्योंकि जो कुछ हमने अपने कानों से सुना है उसके अनुसार तेरे समान दूसरा कोई नहीं, और तेरे सिवाय कोई दूसरा परमेश्वर नही।

23फिर पृथ्वी पर तेरी प्रजा, इस्राएल के समान दूसरी जाति ही कौन है जिसको छुड़ाने के लिए परमेश्वर स्वयं गया की उसको अपनी निज प्रजा बना ले, अपना नाम ऊँचा करे और तेरे निज लोगों के सामने जिनको तूने स्वयं अपने लिए अनेक जातियों तथा उनके देवताओं से छुड़ाया कि तेरे लिए महान् कार्य और तेरे देश के लिए भंयकर कार्य करे?

24और तू ने अपनी प्रजा, इस्राएल को अपने लिए स्थिर किया है कि वह सर्वदा तेरी निज प्रजा बनी रहे, और हे यहोवा, तू उनका परमेश्वर हुआ है।

25इसलिए, अब हे यहोवा परमेश्वर, जो वचन तूने अपने दास और उसके घराने के विषय में कहे हैं उन्हें सर्वदा के लिए दृढ़ कर, और वैसा ही कर जैसा तूने कहा है

पूरा अध्याय पढ़ें: 2 शमूएल 7

संबंधित पद

  • निर्गमन 15:11

    हे यहोवा, देवताओं में तेरे तुल्य कौन है? तेरे सदृश पवित्रता में महाप्रतापी, महिमामय भययोग्य और अद्भुत कार्य करने वाला कौन है?

  • 1 इतिहास 16:25

    क्योंकि यहोवा महान् और अति प्रशंसायोग्य है, उसका भय सब देवताओं से अधिक माना जाए।

  • मीका 7:18

    तेरे समान परमेश्वर कौन है जो अधर्म को क्षमा करता और अपने निज भाग के बचे हुओं के अपराधों को अनदेखा करता है? तू सदा क्रोधित नहीं रहता, क्योंकि करफ़णा दिखाना तुझे भाता है।

  • व्यवस्थाविवरण 3:24

    ‘हे प्रभु यहोवा, तूने अपने दास पर अपनी महानता तथा अपना भुजबल प्रकट करना आरम्भ कर दिया है, क्योंकि स्वर्ग में या पृथ्वी पर ऐसा कौन-सा देवता है जो ऐसे-ऐसे काम तथा सामर्थी कार्य कर सके जो तू करता है?

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).