Loading account

2 तीमुथियुस 3:16

सम्पूर्ण पवित्रशास्त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और शिक्षा, ताड़ना, सुधार और धार्मिकता की शिक्षा के लिए उपयोगी है,

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 2 तीमुथियुस 3

13परन्तु दुष्ट और छली तो धोखा देते और धोखा खाते हुए बिगड़ते चले जाएंगे।

14परन्तु तू उन बातों पर जो तू ने सीखी हैं और जिनका तुझे निश्चय हुआ है, यह जानकर बना रह कि तू ने उन्हें किन लोगों से सीखा है,

15और बचपन ही से पवित्रशास्त्र तेरा जाना हुआ है जो मसीह यीशु में विश्वास के द्वारा तुझे उद्धार पाने के लिए बुद्धि दे सकता है।

16सम्पूर्ण पवित्रशास्त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और शिक्षा, ताड़ना, सुधार और धार्मिकता की शिक्षा के लिए उपयोगी है,

17जिससे कि परमेश्वर का भक्त प्रत्येक भले कार्य के लिए कुशल और तत्पर हो जाए।

पूरा अध्याय पढ़ें: 2 तीमुथियुस 3

संबंधित पद

  • रोमियों 15:4

    पूर्व-काल में जो कुछ लिखा गया था वह हमारी ही शिक्षा के लिए लिखा गया था जिससे धैर्य एवं पवित्रशास्त्र के प्रोत्साहन द्वारा हम आशा रखे।

  • इब्रानियों 4:12

    क्योंकि परमेश्वर का वचन जीवित, प्रबल और किसी भी दोधारी तलवार से तेज़ है। वह प्राण और आत्मा, जोड़ों और गूदे, दोनों को आरपार बेधता और मन के विचारों तथा भावनाओं को परखता है।

  • 2 पतरस 1:19–21

    अतः नबियों का जो वचन हमारे पास है, वह और भी अधिक प्रमाणित हुआ। इस पर ध्यान देकर तुम अच्छा करोगे मानो कि यह अंधेरे में चमकता हुआ एक दीपक है, जो उस समय तक चमकता है जब तक पौ न फटे और तुम्हारे हृदय में भोर का तारा उदय न हो।

  • मरकुस 12:24

    यीशु ने उनसे कहा, “क्या तुम इस कारण भूल में नहीं पड़े हो कि तुम न तो पवित्रशास्त्र को समझते हो और न ही परमेश्वर के सामर्थ्य को?

  • नीतिवचन 6:23

    क्योंकि आज्ञा तो दीपक, और शिक्षा ज्योति है, और शिक्षा के लिए ताड़ना जीवन का मार्ग है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).