प्रेरितों के काम 1:8
परन्तु जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा तब तुम सामर्थ्य पाओगे, और यरूशलेम, सारे यहूदिया और सामरिया में, यहां तक कि पृथ्वी के छोर तक तुम मेरे साक्षी होगे।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: प्रेरितों के काम 1
5यूहन्ना ने तो जल से बपतिस्मा दिया, परन्तु अब से थोड़े दिनों के पश्चात् तुम पवित्र आत्मा से बपतिस्मा पाओगे।”
6अतः जब वे एकत्रित हुए, तो वे उस से पूछने लगे, ‘‘प्रभु, क्या तू इसी समय इस्राएल के राज्य को पुनः स्थापित कर देगा?”
7उसने उनसे कहा, ‘‘उन समयों अथवा कालों का जानना जिन्हें पिता ने निर्धारित किया है, तुम्हारा काम नही।
8परन्तु जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा तब तुम सामर्थ्य पाओगे, और यरूशलेम, सारे यहूदिया और सामरिया में, यहां तक कि पृथ्वी के छोर तक तुम मेरे साक्षी होगे।”
9इतना कहने के पश्चात् वह उनके देखते-देखते ऊपर उठा लिया गया, और बादल ने उसे उनकी आंखों से ओझल कर दिया।
10जबकि वह जा रहा था तो वे उसे जाते हुए आकाश की ओर एकटक देख रहे थे, और देखो, दो पुरफ़ज -शवेत वस्त्र पहिने हुए उनके पास आ खड़े हुए,
11और कहने लगे, ‘‘गलीली पुरफ़जो, तुम खड़े-खड़े आकाश की ओर क्यों देख रहे हो? यही यीशु जो तुम्हारे पास से स्वर्ग पर उठा लिया गया है, वैसे ही फिर आएगा जैसे तुमने उसे स्वर्ग में जाते देखा है।”
संबंधित पद
- मत्ती 28:19
इसलिए जाओ और सब जातियों के लोगों को चेले बनाओ तथा उन्हें पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो,
- मरकुस 16:15
उसने उनसे कहा, “तुम सम्पूर्ण जगत में जाओ और सारी सृष्टि में सुसमाचार-प्रचार करो।
- रोमियों 15:19
चिह्नों और अद्भुत कार्य के सामर्थ्य से, और पवित्र आत्मा के सामर्थ्य से, मेरे ही द्वारा पूर्ण किए, यहां तक कि मैंने यरूशलेम से लेकर चारों ओर इल्लुरिकुम तक मसीह के सुसमाचार का पूरा-पूरा प्रचार किया।
- प्रेरितों के काम 4:33
और प्रेरित बड़े सामर्थ्य के साथ प्रभु यीशु के पुनर्थान की साक्षी देते थे, और उन सब पर बड़ा अनुग्रह था।
- प्रेरितों के काम 5:32
हम इन सब बातों के साक्षी हैं और वैसे ही पवित्र आत्मा भी जिसे परमेश्वर ने अपनी आज्ञा का पालन करने वालों को दिया है।”
- प्रेरितों के काम 6:8
स्तिफनुस अनुग्रह और सामर्थ्य से परिपूर्ण होकर लोगों के बीच बड़े बड़े अद्भुत कार्य और चिह्न दिखाया करता था।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).