Loading account

प्रेरितों के काम 20:35

मैंने तुम्हें हर बात से यह दिखाया है कि तुम भी इसी प्रकार कठिन परिश्रम करके निर्बलों को संभालों और प्रभु यीशु के ये वचन स्मरण रखो जो उसने स्वयं कहेः ‘लेने से देना धन्य है’।”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: प्रेरितों के काम 20

32“और अब मैं तुम्हें परमेश्वर और उसके अनुग्रह के वचन के हाथ सौंपता हूँ, जो तुम्हारी उन्नति कर सकता है और सब पवित्र किए गए लोगों के साथ मीरास दे सकता है।

33मैंने किसी के सोने, चांदी या वस्त्रों का लोभ नहीं किया।

34तुम स्वयं जानते हो कि इन्हीं हाथों ने मेरी और मेरे साथियों की आवश्यकताएं पूरी की है।

35मैंने तुम्हें हर बात से यह दिखाया है कि तुम भी इसी प्रकार कठिन परिश्रम करके निर्बलों को संभालों और प्रभु यीशु के ये वचन स्मरण रखो जो उसने स्वयं कहेः ‘लेने से देना धन्य है’।”

36यह कह कर उसने घुटने टेके और सब के साथ प्रार्थना की।

37तब वे सब फूट-फूट कर रोने लगे और पौलुस के गले लिपट कर उसे बार-बार चूमने लगे।

38वे विशेषकर उस बात से जो उसने कही थी शोकित थे कि तुम मेरा मुंह फिर न देखोगे, और उन्होंने उसे जहाज़ तक पहुंचाया।

पूरा अध्याय पढ़ें: प्रेरितों के काम 20

संबंधित पद

  • इब्रानियों 13:16

    भलाई करना और उदारता दिखाना न भूलो, क्योंकि ऐसे बलिदानों से परमेश्वर प्रसन्न होता है।

  • नीतिवचन 19:17

    जो निर्धन पर दया दिखाता है वह यहोवा को उधार देता है, और यहोवा उसके इस भले कार्य का प्रतिफल देगा।

  • 2 कुरिन्थियों 9:6–12

    अब मैं यह कहता हूं कि जो थोड़ा बोएगा वह थोड़ा ही काटेगा, और जो अधिक बोएगा वह अधिक काटेगा।

  • लूका 14:12–14

    तब उसने उससे जिसने उसे आमन्त्रित किया था, यह भी कहा, “जब तू किसी को दिन या रात का भोज दे तो अपने मित्रों, भाइयों, सम्बन्धियों अथवा धनी पड़ोसियों को न बुलाना, कहीं ऐसा न हो कि वे भी तुझे बदले में बुलाएं और तुझे बदला मिल जाए।

  • मत्ती 10:8

    बीमारों को चंगा करो, मृतकों को जिलाओ, कोढ़ियों को शुद्ध करो, दुष्ट आत्माओं को निकालो। तुमने मुफ्ऱत पाया है मुफ्ऱत में दो।

  • 2 कुरिन्थियों 8:9

    क्योंकि तुम हमारे प्रभु यीशु मसीह के अनुग्रह को जानते हो, कि धनी होते हुए भी, वह तुम्हारे लिए निर्धन बन गया कि तुम उसकी निर्धनता के द्वारा धनी बन जाओ।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).