कुलुस्सियों 1:16
क्योंकि उसी में सब वस्तुओं की सृष्टि हुई, स्वर्ग की अथवा पृथ्वी की, दृशय अथवा अदृशय, सिंहासन अथवा साम्राज्य, शासन अथवा अधिकार-समस्त वस्तुएं उसी के द्वारा और उसी के लिए सृजी गई है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: कुलुस्सियों 1
13उसने तो हमें अन्धकार के साम्राज्य से छुड़ा कर अपने प्रिय पुत्र के राज्य में प्रवेश कराया है,
14जिसमें हमें छुटकारा अर्थात् पापों की क्षमा प्राप्त होती है।
15वह तो अदृश्य परमेश्वर का प्रतिरूप तथा समस्त सृष्टि में पहिलौठा है।
16क्योंकि उसी में सब वस्तुओं की सृष्टि हुई, स्वर्ग की अथवा पृथ्वी की, दृशय अथवा अदृशय, सिंहासन अथवा साम्राज्य, शासन अथवा अधिकार-समस्त वस्तुएं उसी के द्वारा और उसी के लिए सृजी गई है।
17वही सब वस्तुओं में प्रथम है, और सब वस्तुएं उसी में स्थिर रहती है।
18वही देह, अर्थात् कलीसिया का सिर है। वही आदि है और मरे हुओं में से जी उठने वालों में पहिलौठा है, जिससे कि सब बातों में उसी को प्रथम स्थान मिले।
19क्योंकि पिता को यही भाया कि समस्त परिपूर्णता उसी में वास करे,
संबंधित पद
- रोमियों 11:36
क्योंकि उसी की ओर से, उसी के द्वारा और उसी के लिए सब कुछ है। उसी की महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।
- यूहन्ना 1:3
सब कुछ उसके द्वारा उत्पन्न हुआ; और जो कुछ उत्पन्न हुआ है, उसमें से कुछ भी उसके बिना उत्पन्न न हुआ।
- 1 कुरिन्थियों 8:6
फिर भी हमारे लिए तो एक ही परमेश्वर है, अर्थात् पिता, जिसकी ओर से सब कुछ है और जिसके लिए हम भी है। एक ही प्रभु यीशु मसीह है, जिसके द्वारा सब कुछ हुआ और जिसके द्वारा हम भी है।
- इब्रानियों 2:10
क्योंकि जिसके लिए और जिसके द्वारा सब कुछ है, उसके लिए यह उचित था कि बहुत से पुत्रों को महिमा में लाने के लिए उनके उद्धार के कर्ता को दुख उठाने के द्वारा सिद्ध करे।
- 1 इतिहास 29:11
हे यहोवा, महिमा, सामर्थ्य, गौरव, विजय एवं ऐश्वर्य तेरे ही हैं, क्योंकि आकाश और पृथ्वी में की समस्त वस्तुएं तेरी ही हैं; हे यहोवा राज्य तेरा ही है और तू ही सभों के ऊपर प्रधान एवं महान् ठहरा है।
- इब्रानियों 1:2
इन अन्तिम दिनों में हमसे अपने पुत्र के द्वारा बातें की हैं, जिसे उसने सब वस्तुओं का उत्तराधिकारी ठहराया और जिसके द्वारा उसने सम्पूर्ण सृष्टि की रचना भी की।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).