कुलुस्सियों 1:17
वही सब वस्तुओं में प्रथम है, और सब वस्तुएं उसी में स्थिर रहती है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: कुलुस्सियों 1
14जिसमें हमें छुटकारा अर्थात् पापों की क्षमा प्राप्त होती है।
15वह तो अदृश्य परमेश्वर का प्रतिरूप तथा समस्त सृष्टि में पहिलौठा है।
16क्योंकि उसी में सब वस्तुओं की सृष्टि हुई, स्वर्ग की अथवा पृथ्वी की, दृशय अथवा अदृशय, सिंहासन अथवा साम्राज्य, शासन अथवा अधिकार-समस्त वस्तुएं उसी के द्वारा और उसी के लिए सृजी गई है।
17वही सब वस्तुओं में प्रथम है, और सब वस्तुएं उसी में स्थिर रहती है।
18वही देह, अर्थात् कलीसिया का सिर है। वही आदि है और मरे हुओं में से जी उठने वालों में पहिलौठा है, जिससे कि सब बातों में उसी को प्रथम स्थान मिले।
19क्योंकि पिता को यही भाया कि समस्त परिपूर्णता उसी में वास करे,
20और उसके क्रूस पर बहाए गए लहू के द्वारा शान्ति स्थापित कर के उसी के द्वारा समस्त वस्तुओं का अपने साथ मेल कर ले- चाहे वे पृथ्वी पर की हों अथवा स्वर्ग में की।
संबंधित पद
- इब्रानियों 1:3
वह उसकी महिमा का प्रकाश और उसके तत्त्व का प्रतिरूप है, तथा अपने सामर्थ्य के वचन के द्वारा सब वस्तुओं को सम्भालता है। वह पापों को धोकर ऊंचे पर महामहिमन् की दाहिनी ओर बैठ गया।
- 1 कुरिन्थियों 8:6
फिर भी हमारे लिए तो एक ही परमेश्वर है, अर्थात् पिता, जिसकी ओर से सब कुछ है और जिसके लिए हम भी है। एक ही प्रभु यीशु मसीह है, जिसके द्वारा सब कुछ हुआ और जिसके द्वारा हम भी है।
- प्रेरितों के काम 17:28
क्योंकि उसी में हम जीवित रहते, चलते-फिरते और अस्तित्व रखते हैं, जैसा कि तुम्हारे अपने कुछ कवियों ने भी कहा है, ‘हम भी तो उसी की सन्तान है।’
- यूहन्ना 1:1–3
आदि में वचन था, और वचन परमेश्वर के साथ था, और वचन परमेश्वर था।
- यूहन्ना 8:58
यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ, इससे पहले कि इब्राहीम उत्पन्न हुआ, मैं हूँ।”
- यूहन्ना 17:5
हे पिता, अब तू अपने साथ मेरी महिमा उस महिमा से कर जो जगत की उत्पत्ति से पहले, तेरे साथ मेरी थी।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).