कुलुस्सियों 2:6
इसलिए जैसे तुमने मसीह यीशु को प्रभु मान कर ग्रहण कर लिया है, वैसे ही उसमें चलते रहो,
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: कुलुस्सियों 2
3उसमें बुद्धि और ज्ञान के समस्त भण्डार छिपे हुए है।
4यह मैं इसलिए कहता हूं कि कोई तुम्हें लुभाने वाले तर्क द्वारा धोखे में न डाल दे।
5यघपि मैं शरीर में अनुपस्थित हूं फिर भी आत्मा में तुम्हारे साथ हूं और तुम्हारे अनुशासित जीवन तथा मसीह में तुम्हारे विश्वास की दृढ़ता को देख कर आनन्दित होता हू।
6इसलिए जैसे तुमने मसीह यीशु को प्रभु मान कर ग्रहण कर लिया है, वैसे ही उसमें चलते रहो,
7तथा दृढ़ता से जड़ पकड़ते और उसमें बढ़ते हुए, जैसे तुम सिखाए गए थे वैसे ही अपने विश्वास में स्थिर होकर अत्यन्त धन्यवाद करते रहो।
8सावधान रहो कि कोई तुम्हें उस तत्वज्ञान और व्यर्थ की बातों के द्वारा भ्रम में न डाले जो मनुष्यों की परम्परा और जगत की प्रारम्भिक शिक्षा के अनुसार तो है, पर मसीह के अनुसार नही।
9क्योंकि उसमें परमेश्वरत्व की समस्त परिपूर्णता सदेह वास करती है,
संबंधित पद
- कुलुस्सियों 1:10
जिस से तुम्हारा चाल-चलन प्रभु के योग्य हो जाए, और सब प्रकार से उसे प्रसन्न कर सको तथा सब भले कामाें से फलवन्त होकर परमेश्वर के ज्ञान में बढ़ते जाओ,
- 1 यूहन्ना 2:6
जो कहता है कि मैं उस में बना रहता हूँ तो वह स्वयं भी वैसा ही चले जैसा कि वह चलता था।
- 1 थिस्सलुनीकियों 4:1
अन्त में, हे भाइयो, हम तुम से प्रभु यीशु में निवेदन करते और तुम्हें समझाते हैं कि जैसे तुमने योग्य चाल चलने और परमेश्वर को प्रसन्न करने की शिक्षा पाई है-जैसा कि तुम सचमुच चलते भी हो-वैसे ही और भी अधिक बढ़ते जाओ।
- इफिसियों 5:1–2
इसलिए प्रिय बालकों के सदृश परमेश्वर का अनुकरण करने वाले बनो,
- गलातियों 2:20
मैं मसीह के साथ क्रूस पर चढ़ाया गया हू। अब मैं जीवित नहीं रहा, परन्तु मसीह मुझ में जीवित है, और अब मैं जो शरीर में जीवित हूं, तो केवल उस विश्वास से जीवित हूं जो परमेश्वर के पुत्र पर है, जिसने मुझ से प्रेम किया और मेरे लिए अपने आप को दे दिया।
- 2 कुरिन्थियों 5:7
क्योंकि हम रूप देख कर नहीं, पर विश्वास से चलते हैं-
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).