कुलुस्सियों 3:17
वचन या कार्य से जो कुछ करो, सब प्रभु यीशु के नाम से करो और उसके द्वारा परमेश्वर पिता का धन्यवाद करो।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: कुलुस्सियों 3
14इन सब के ऊपर प्रेम को, जो एकता का सिद्ध बन्ध है, धारण कर लो।
15मसीह की शान्ति तुम्हारे हृदयों में राज्य करे जिसके लिए वास्तव में तुम एक देह में बुलाए गए; और धन्यवादी बने रहो।
16मसीह के वचन को अपने हृदयों में बहुतायत से बसने दो, समस्त ज्ञान सहित एक दूसरे को शिक्षा और चेतावनी दो, अपने हृदयों में धन्यवाद के साथ परमेश्वर के लिए भजन और स्तुतिगान और आत्मिक गीत गाओ।
17वचन या कार्य से जो कुछ करो, सब प्रभु यीशु के नाम से करो और उसके द्वारा परमेश्वर पिता का धन्यवाद करो।
18हे पत्नियो, जैसा प्रभु में उचित है, अपने अपने पति के अधीन रहो।
19हे पतियों, अपनी अपनी पत्नी से प्रेम करो और उनके साथ कटु व्यवहार न करो।
20हे बालको, सब बातों में माता-पिता की आज्ञा मानो, क्योंकि इस से प्रभु बहुत प्रसन्न होता है।
संबंधित पद
- 1 कुरिन्थियों 10:31
अतः चाहे तुम खाओ या पीओ या जो कुछ भी करो, सब परमेश्वर की महिमा के लिए करो।
- कुलुस्सियों 3:23
जो कुछ तुम करते हो, उस कार्य को मनुष्यों का नहीं वरन् प्रभु का समझकर तन-मन से करो,
- नीतिवचन 3:6
उसी को स्मरण करके अपने सब कार्य करना, तब वह तेरे लिए सीधा मार्ग निकालेगा।
- इफिसियों 5:20
सदैव सब बातों के लिए हमारे प्रभु यीशु मसीह के नाम में परमेश्वर पिता को धन्यवाद दो,
- 1 थिस्सलुनीकियों 5:18
प्रत्येक परिस्थिति में धन्यवाद दो, क्योंकि मसीह यीशु में तुम्हारे लिए परमेश्वर की यही इच्छा है।
- 1 पतरस 4:11
जो भी उपदेश दे, वह ऐसे दे मानो परमेश्वर ही का वचन देता हो। जो सेवा करे, उस सामर्थ्य से करे जो परमेश्वर देता है, जिस से सब बातों में यीशु मसीह के द्वारा परमेश्वर की महिमा हो। महिमा और अधिकार युगानुयुग उसी का है। आमीन।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).