Loading account

व्यवस्थाविवरण 30:19

आज मैं स्वर्ग तथा पृथ्वी को तुम्हारे विरफ़द्ध साक्षी ठहराता हूं कि मैंने तुम्हारे सामने जीवन तथा मृत्यु, और आशीष तथा शाप रखा है, अतः जीवन को चुन ले कि तू अपनी सन्तान सहित जीवित रहेः

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: व्यवस्थाविवरण 30

16क्योंकि आज मैं तुझे आज्ञा देता हूं कि तू अपने परमेश्वर यहोवा से प्रेम करना, उसके मार्गों पर चलना तथा उसकी आज्ञाओं, उसकी विधियों और उसके नियमों को मानना कि तू जीवित रहे तथा फले-फूले, और तेरा परमेश्वर यहोवा उस देश में तुझे आशीष दे जिसे तू अधिकार में करने के लिए उसमें प्रवेश करने पर है।

17परन्तु यदि तेरा मन भटक जाए और तू आज्ञाकारी न रहे, और पराए देवताओं की ओर आकर्षित होकर उनकी आराधना और उपासना करने लग जाए,

18तो मैं आज तुझ को जता देता हूं कि तू निश्चय नष्ट हो जाएगा। जिस देश में प्रवेश करके तू उसे अपने अधिकार में करने के लिए यरदन पार करने पर है उस देश में बहुत दिन नहीे रहने पाएगा।

19आज मैं स्वर्ग तथा पृथ्वी को तुम्हारे विरफ़द्ध साक्षी ठहराता हूं कि मैंने तुम्हारे सामने जीवन तथा मृत्यु, और आशीष तथा शाप रखा है, अतः जीवन को चुन ले कि तू अपनी सन्तान सहित जीवित रहेः

20अपने परमेश्वर यहोवा से प्रेम करना, उसकी सुनना तथा उससे लिपटे रहना, क्योंकि यही तेरा जीवन और तेरे लिए दीर्घायु है कि तू उस देश में निवास करने पाए जिसे यहोवा ने तेरे पूर्वजों अर्थात् इब्राहीम, इसहाक तथा याकूब को देने की शपथ खाई थी।”

पूरा अध्याय पढ़ें: व्यवस्थाविवरण 30

संबंधित पद

  • व्यवस्थाविवरण 30:15

    “देख, आज मैंने तेरे सामने जीवन और समृद्धि तथा मृत्यु और विपत्ति रखी है।

  • व्यवस्थाविवरण 11:26

    “देखो, मैं आज तुम्हारे सामने आशीष और शाप दोनों रखता हूं:

  • यहोशू 24:15–22

    यदि यहोवा की सेवा करनी तुम्हें बुरी लगे तो आज ही चुन लो कि तुम किसकी सेवा करोगेः उन देवताओं की जिनकी सेवा तुम्हारे पूर्वज फरात नदी के उस पार करते थे, या एमोरियों के देवताओं की जिनके देश में तुम रहते हो। परन्तु मैं तो अपने घराने समेत यहोवा ही की सेवा करूंगा।”

  • नीतिवचन 8:36

    परन्तु जो मुझे पाने से चूक जाता है, वह अपनी ही हानि करता है। जितने लोग मुझसे बैर रखते हैं, वे मृत्यु से प्रेम रखते है।”

  • व्यवस्थाविवरण 30:1

    “ अतः ऐसा होगा कि जब आशीष तथा शाप की ये सब बातें जो मैंने तेरे सामने प्रस्तुत की हैं तुझ पर आ जाएं और जिन सब जातियों के मध्य तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे निर्वासित किया हो वहां तू उनका स्मरण करे,

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).