व्यवस्थाविवरण 31:6
तू हियाव बांध और दृढ़ हो उनसे न डर और न भयभीत हो, क्योंकि तेरे संग चलने वाला तेरा परमेश्वर यहोवा है। वह तुझको धोखा न देगा और न छोड़ेगा।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: व्यवस्थाविवरण 31
3तेरा परमेश्वर यहोवा ही है जो तुझसे आगे यरदन को पार करेगा, वह इन जातियों को तेरे सामने से नष्ट करेगा, और तू उनके देश पर अधिकार कर लेगा, तथा जैसे यहोवा ने कहा है, कि यहोशू ही वह व्यक्ति है जो तेरे आगे यरदन पार करेगा।
4तब यहोवा उनके साथ ठीक वैसा ही करेगा जैसा उसने एमोरियों के राजाओं, सीहोन तथा ओग और उनके देश के साथ किया था कि उसने उनको नष्ट कर डाला।
5और यहोवा उनको तुम्हारे हाथ सौंप देगा। तब तुम उनके साथ उन सब आज्ञाओं के अनुसार करना जो मैंने तुमको दी है।
6तू हियाव बांध और दृढ़ हो उनसे न डर और न भयभीत हो, क्योंकि तेरे संग चलने वाला तेरा परमेश्वर यहोवा है। वह तुझको धोखा न देगा और न छोड़ेगा।”
7तब मूसा ने यहोशू को बुलाकर समस्त इस्राएल के सामने उससे कहा, “हियाव बांध और दृढ़ हो, क्योंकि तू ही इन लोगों के साथ उस देश में जाएगा जिसको यहोवा ने उनके पूर्वजों से उन्हें देने की शपथ खाई है, तथा तू ही इसे उत्तराधिकार में उनको देगा।
8यहोवा स्वयं तेरे आगे-आगे जाएगा तथा वह तेरे साथ रहेगा। वह तुझे धोखा न देगा और न छोड़ेगा। अतः मत डर और हिम्मत न हार।”
9अतः मूसा ने यह व्यवस्था लिखकर यहोवा की वाचा के सन्दूक को उठाने वाले लेवीय याजकों तथा इस्राएल के सब प्राचीनों को सौंप दी।
संबंधित पद
- यहोशू 1:9
क्या मैंने तुझे आज्ञा नहीं दी है? हियाव बांध और दृढ़ हो। न डर और न हताश हो, क्योंकि जहां-जहां भी तू जाए वहां-वहां तेरा प्रभु परमेश्वर तेरे साथ रहेगा।”
- इफिसियों 6:10
अतः प्रभु और उसके सामर्थ्य की शक्ति में बलवान बनो।
- 1 इतिहास 28:20
तब दाऊद ने अपने पुत्र सुलैमान से कहा, “हियाव बान्ध और दृढ़ता से इस काम में लग जा; मत डर और न तेरा मन कच्चा हो, क्योंकि यहोवा परमेश्वर जो मेरा परमेश्वर है, तेरे साथ है। वह तुझे न त्यागेगा और न छोड़ेगा जब तक कि यहोवा के भवन की सेवा का सब काम समाप्त न हो जाए।
- यशायाह 41:10
मत डर, क्योंकि मैं तेरे संग हू। इधर-उधर मत ताक, क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर हू। मैं तुझे दृढ़ करूंगा और निश्चय ही तेरी सहायता करूंगा, और अपने धर्ममय दाहिने हाथ से तुझे सम्भाले रहूंगा।
- लूका 12:32
हे छोटे झुण्ड, मत डर! क्योंकि तुम्हारे पिता ने प्रसन्नतापूर्वक तुम्हें राज्य देना चाहा है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).