व्यवस्थाविवरण 6:5
तू अपने परमेश्वर यहोवा से अपने सारे मन, अपने सारे प्राण, तथा अपनी सारी शक्ति से प्रेम कर।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: व्यवस्थाविवरण 6
2जिससे कि तुम अपने पुत्रों तथा नाती-पोतों सहित अपने परमेश्वर यहोवा का भय मान सको, और उसकी उन सब विधियों तथा आज्ञाओं को जिनकी आज्ञा मैं आज दे रहा हूं, जीवन भर मानते रहो कि दीर्घायु हो सको।
3हे इस्राएल, सुन, और इसे मानने में चौकसी कर कि तेरा भला हो तथा तेरे पूर्वजों के परमेश्वर यहोवा की प्रतिज्ञा के अनुसार तेरी संख्या उस देश में जहां दूध और मधु की धाराएं बहती हैं, बहुत बढ़ जाए।
4“हे इस्राएल सुन! यहोवा हमारा परमेश्वर है, यहोवा एक ही है।
5तू अपने परमेश्वर यहोवा से अपने सारे मन, अपने सारे प्राण, तथा अपनी सारी शक्ति से प्रेम कर।
6आज मैं जिन वचनों की आज्ञा तुझे दे रहा हूं वे तेरे मन में बनी रहे।
7और तू उनको यत्नपूर्वक अपने बाल-बच्चों को सिखाना, तथा अपने घर में बैठे, मार्ग पर चलते, और लेटते तथा उठते समय उनकी चर्चा किया करना।
8तू उनको अपने हाथ पर चिह्न-स्वरूप बांधना, तथा वे तेरी आंखों के बीच टीके का काम दे।
संबंधित पद
- मरकुस 12:30
और तू प्रभु अपने परमेश्वर से अपने सारे हृदय, और अपने सारे प्राण और अपनी सारी बुद्धि और अपनी सारी शक्ति से प्रेम करना।’
- मत्ती 22:37
उसने उससे कहा, “तू प्रभु अपने परमेश्वर से अपने सारे हृदय और अपने सारे प्राण और अपनी सारी बुद्धि से प्रेम कर।
- लूका 10:27
उसने उत्तर दिया, तू प्रभु अपने परमेश्वर से अपने सम्पूर्ण हृदय, सम्पूर्ण प्राण, सम्पूर्ण शक्ति तथा सम्पूर्ण बुद्धि से प्रेम कर तथा अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम कर।”
- व्यवस्थाविवरण 10:12
“और अब हे इस्राएल, तेरा परमेश्वर यहोवा तुझसे इसके अतिरिक्त क्या चाहता है कि तू अपने परमेश्वर यहोवा का भय माने, उसके सब मार्गों पर चले, तथा उससे प्रेम रखे, और अपने सारे मन और अपने सारे प्राण से अपने परमेश्वर यहोवा की आराधना करे,
- व्यवस्थाविवरण 30:6
फिर तेरा परमेश्वर यहोवा तेरा तथा तेरी सन्तान के मन का ख़तना करेगा कि तू अपने परमेश्वर यहोवा से अपने सारे मन और अपने सारे प्राण से प्रेम करे जिससे तू जीवित रहे।
- व्यवस्थाविवरण 4:29
परन्तु वहीं से तुम अपने परमेश्वर यहोवा की खोज करोगे, और यदि तुम अपने सारे मन और अपने सारे प्राण से उसकी खोज करो तो वह तुमको मिल जाएगा।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).