Loading account

व्यवस्थाविवरण 7:9

इसलिए जान ले कि तेरा परमेश्वर यहोवा ही परमेश्वर है, वह विश्वसनीय परमेश्वर है और जो उससे प्रेम करते तथा उसकी आज्ञाओं को मानते हैं, उनके साथ वह अपनी वाचा को पूरी करता और उन पर हजार पीढ़ी तक करफ़णा करता रहता है;

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: व्यवस्थाविवरण 7

6“तू अपने परमेश्वर यहोवा के लिए पवित्र प्रजा है; तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे निज प्रजा होने के लिए पृथ्वी भर की सब जातियों में से चुना है।

7यहोवा ने तुझसे जो प्रेम किया और तुझको चुना वह इसलिए नहीं कि तू अन्य सब जातियों के लोगों से संख्या में अधिक था, क्योंकि तू तो समस्त जातियों में सबसे कम था,

8परन्तु यहोवा ने तुझसे प्रेम किया और उस शपथ को पूरा किया जो उसने तेरे पूर्वजों से खाई थी, इसलिए यहोवा तुझे अपने सामर्थी हाथ से निकाल लाया तथा दासत्व के घर अर्थात् मिस्र के राजा फि़रौन के हाथ से छुड़ा ले आया।

9इसलिए जान ले कि तेरा परमेश्वर यहोवा ही परमेश्वर है, वह विश्वसनीय परमेश्वर है और जो उससे प्रेम करते तथा उसकी आज्ञाओं को मानते हैं, उनके साथ वह अपनी वाचा को पूरी करता और उन पर हजार पीढ़ी तक करफ़णा करता रहता है;

10परन्तु जो उससे बैर रखते हैं, उनको वह उनके देखते-देखते बदला देगा कि उनको नष्ट कर डाले। वह अपने बैरियों के प्रति विलम्ब नहीं करता, पर उनके देखते-देखते उन्हें बदला देता है।

11इसलिए जिन आज्ञाओं, विधियों तथा नियमों की आज्ञा मैं आज तुम्हें देता हूं उन्हें मानने में चौकसी करना।

12“जब तू इन नियमों पर ध्यान देगा तथा इनको मानकर पालन करेगा तो ऐसा होगा कि तेरा परमेश्वर यहोवा अपनी उस वाचा तथा करफ़णा को तेरे प्रति बनाए रखेगा जिसकी शपथ उसने तेरे पूर्वजों से खाई थी।

पूरा अध्याय पढ़ें: व्यवस्थाविवरण 7

संबंधित पद

  • इब्रानियों 10:23

    आओ, हम अपनी आशा के अंगीकार को अचल होकर दृढ़ता से थामे रहें, क्योंकि जिसने प्रतिज्ञा की है, वह विश्वासयोग्य है।

  • 2 तीमुथियुस 2:13

    यदि हम विश्वासघाती हों, फिर भी वह विश्वास-योग्य बना रहता है, क्योंकि वह स्वयं अपना इनकार नहीं कर सकता।

  • 2 थिस्सलुनीकियों 3:3

    परन्तु प्रभु विश्वासयोग्य है। वह तुम्हें दृढ़ करेगा तथा उस दुष्ट से तुम्हारी रक्षा करेगा।

  • दानिय्येल 9:4

    और मैंने अपने परमेश्वर यहोवा से प्रार्थना की। मैंने अपने पापों का अंगीकार करके कहा, “हे प्रभु, हाय! तू महान् और भययोग्य परमेश्वर है जो अपने प्रेम रखने वालों और आज्ञा मानने वालों के साथ अपनी वाचा पूरी करके करफ़णा करता है।

  • 1 कुरिन्थियों 1:9

    परमेश्वर विश्वासयोग्य है, जिसके द्वारा तुम उसके पुत्र हमारे प्रभु यीशु मसीह की संगति में बुलाए गए हो।

  • नहेमायाह 1:5

    और मैंने कहा, “हे स्वर्ग के परमेश्वर यहोवा, हे महान् और भययोग्य परमेश्वर, तू जो अपने प्रेम रखने और आज्ञापालन करने वालों के लिए अपनी वाचा पूरी करता और उन पर करुणा करता है, मैं तुझसे विनती करता हूं,

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).