Loading account

व्यवस्थाविवरण 8:3

उसने तुझको दीन किया, तुझे भूखा होने दिया और तुझे ऐसे मन्ना से तृप्त किया जिसे न तो तू और न तेरे पूर्वज जानते थे, कि तू जान ले कि मनुष्य केवल रोटी ही से जीवित नहीं रहता, परन्तु प्रत्येक उस वचन से जीवित रहता है जो यहोवा के मुख से निकलता है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: व्यवस्थाविवरण 8

1“वे सब आज्ञाएं जो मैं आज तुझे दे रहा हूं उनको मानने की चौकसी करना कि तुम जीवित रहो तथा संख्या में बढ़ते जाओ, और जिस देश को यहोवा ने तुम्हारे पूर्वजों को देने की शपथ खाई थी उस देश में प्रवेश करके उसको अधिकार में कर लो।

2फिर तू उस सम्पूर्ण मार्ग को स्मरण रखना जिस पर इन चालीस वर्षोर्ं तक तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे इस जंगल में से इसलिए ले आया है कि वह तुझको नम्र करे तथा जांचकर यह जान ले कि तेरे मन में क्या है और कि तू उसकी आज्ञाओं का पालन करेगा या नही।

3उसने तुझको दीन किया, तुझे भूखा होने दिया और तुझे ऐसे मन्ना से तृप्त किया जिसे न तो तू और न तेरे पूर्वज जानते थे, कि तू जान ले कि मनुष्य केवल रोटी ही से जीवित नहीं रहता, परन्तु प्रत्येक उस वचन से जीवित रहता है जो यहोवा के मुख से निकलता है।

4इन चालीस वर्षोर्ं में न तो तेरे तन के वस्त्र पुराने हुए, और न तेरे पैर सूजे।

5इस प्रकार तुझे अपने मन में जान लेना चाहिए कि जैसे कोई मनुष्य अपने पुत्र को अनुशासित करता है वैसे ही तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे अनुशासित करता आया है।

6इसलिए तू अपने परमेश्वर यहोवा की आज्ञाओं का पालन करके उसके मार्गोर्ं पर चलता रह तथा उसका भय मान।

पूरा अध्याय पढ़ें: व्यवस्थाविवरण 8

संबंधित पद

  • मत्ती 4:4

    पर उसने उत्तर दिया, “यह लिखा है, ‘मनुष्य केवल रोटी ही से नहीं, परन्तु हर एक वचन से जो परमेश्वर के मुख से निकलता है जीवित रहेगा’।”

  • लूका 4:4

    यीशु ने उसे उत्तर दिया, “लिखा है, “मनुष्य केवल रोटी से ही जीवित न रहेगा’।”

  • इब्रानियों 13:5–6

    तुम्हारा जीवन धन-लोलुपता से मुक्त हो। जो तुम्हारे पास है उसी में सन्तुष्ट रहो, क्योंकि उसने स्वयं कहा है, “मैं तुझे कभी न छोडूंगा और न ही कभी त्यागूंगा।”

  • 1 कुरिन्थियों 10:3

    सब ने एक ही आत्मिक भोजन किया,

  • निर्गमन 16:2–3

    समस्त इस्राएली जनसमूह जंगल में मूसा और हारून पर कुड़कुड़ाने लगा।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).