इफिसियों 4:26
क्रोध तो करो पर पाप न करो। तुम्हारा क्रोध सूर्य अस्त होने तक बना न रहे।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: इफिसियों 4
23और अपने मन के आत्मिक स्वभाव में नए बनते जाओ,
24और नए मनुष्यत्व को पहिन लो जो परमेश्वर के अनुरूप सत्य की धार्मिकता और पवित्रता में सृजा गया है।
25इस कारण तुम में से प्रत्येक, झूठ बोलना छोड़कर, अपने पड़ोसी से सच बोले, क्योंकि हम आपस में एक दूसरे के अंग है।
26क्रोध तो करो पर पाप न करो। तुम्हारा क्रोध सूर्य अस्त होने तक बना न रहे।
27शैतान को अवसर न दो।
28चोरी करने वाला फिर चोरी न करे, परन्तु भलाई करने के लिए अपने हाथों से परिश्रम करे, जिससे कि आवश्यकता में पड़े हुए को देने के लिए उसके पास कुछ हो।
29कोई अशलील बात तुम्हारे मुंह से न निकले, परन्तु केवल ऐसी बात निकले जो उस समय की आवश्यकता के अनुसार उन्नति के लिए उत्तम हो, जिससे कि सुनने वालों पर अनुग्रह हो।
संबंधित पद
- याकूब 1:19
हे मेरे प्रिय भाइयो, यह तो तुम जानते ही हो। अतः प्रत्येक व्यक्ति सुनने के लिए तो तत्पर, बोलने में धीरजवन्त, और क्रोध करने में धीमा हो।
- इफिसियों 4:31–32
सब प्रकार की कड़ुवाहट, रोज, क्रोध, कलह और निन्दा, सब प्रकार के बैर-भाव सहित तुम से दूर किए जाए।
- सभोपदेशक 7:9
अपने हृदय में क्रोध करने के लिए उतावली मत कर, क्योंकि क्रोध मूर्खों के हृदय में वास करता है।
- नीतिवचन 14:29
जो क्रोध करने में विलम्ब करता है, वह बड़ा समझदार है, परन्तु जो शीघ्र क्रोध करता है, वह मूर्खता को बढ़ाता है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).