Loading account

एस्तेर 4:14

यदि तू इस समय चुपचाप रहे तो अन्य किसी न किसी उपाय से यहूदियों का छुटकारा और उद्धार हो ही जाएगा, परन्तु तू अपने पिता के घराने सहित नष्ट हो जाएगी। फिर क्या जाने तुझे ऐसे ही समय के लिए राजपद मिल गया हो?”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: एस्तेर 4

11“राजा के सब कर्मचारी और राज्य के प्रान्तों के लोग यह जानते हैं कि कोई भी, चाहे स्त्री हो अथवा पुरुष, यदि बिना बुलाए राजा के भीतरी आंगन में प्रवेश करे तो उसके लिए एक ही कानून है, अर्थात् मृत्युदण्ड। इससे केवल वही बच सकता है जिसकी ओर राजा सोने का राजदण्ड बढ़ाए, और मैं तो इन तीस दिनों से राजा के पास नहीं बुलाई गई हू।”

12मोर्दकै को एस्तेर की ये बातें बताई गईं।

13तब मोर्दकै ने एस्तेर के पास यह उत्तर भेजाः “तू इस बात की कल्पना भी न कर कि मैं राजभवन में रहने के कारण अन्य सब यहूदियों में से बची रहूंगी।

14यदि तू इस समय चुपचाप रहे तो अन्य किसी न किसी उपाय से यहूदियों का छुटकारा और उद्धार हो ही जाएगा, परन्तु तू अपने पिता के घराने सहित नष्ट हो जाएगी। फिर क्या जाने तुझे ऐसे ही समय के लिए राजपद मिल गया हो?”

15तब एस्तेर ने मोर्दकै के पास यह कहलवा भेजाः

16“तू जाकर शूशन के समस्त यहूदियों को एकत्रित कर और तुम सब मेरे लिए उपवास करो। तीन दिन और तीन रात न तो कुछ खाओ और न पीयो, और मैं भी अपनी सहेलियों सहित ऐसा ही उपवास करूंगी। इस प्रकार मैं राजा के पास जाऊंगी, यघपि यह नियम के विरुद्ध है। और यदि मैं नष्ट हो गई तो हो गई।”

17तब मोर्दकै ने जाकर वही किया जिसकी आज्ञा एस्तेर ने दी थी।

पूरा अध्याय पढ़ें: एस्तेर 4

संबंधित पद

  • उत्पत्ति 45:4–8

    तब यूसुफ ने अपने भाइयों से कहा, “मेरे निकट आओ।” वे उसके निकट पहुंचे। तब उसने उनसे कहा, “मैं तुम्हारा भाई यूसुफ हूं जिसको तुमने मिस्र आने वालों के हाथ बेच दिया था।

  • व्यवस्थाविवरण 32:36

    क्योंकि जब यहोवा देखेगा कि उनकी शक्ति जाती रही और क्या दास, क्या स्वतंत्र-कोई शेष न रहा, तब वह अपनी प्रजा का न्याय चुकाएगा तथा अपने दासों पर तरस खाएगा।

  • यशायाह 54:17

    तेरी हानि के लिए बनाया कोई भी हथियार सफल न होगा, और जितनी भी जीभें तुझ पर दोष लगाएं तू उन्हें दोषी ठहराएगी। यहोवा के दासों का यही भाग होगा, और वे मेरे कारण निर्दोष ठहराए जाएंगे।” यहोवा की यही वाणी है।

  • यिर्मयाह 30:11

    यहोवा कहता है, ‘मैं तुझे बचाने के लिए तेरे साथ हूं क्योंकि मैं उन सब देशों को जहां मैंने तुझे तितर-बितर किया था पूर्णतः नष्ट करूंगा फिर भी तुझे पूर्णतः नष्ट नहीं करूंगा, परन्तु मैं न्यायपूर्वक तेरी ताड़ना करूंगा और दण्ड दिए बिना तुझे नहीं छोड़ूंगा।’

  • मत्ती 16:18

    मैं तुझसे यह भी कहता हूँ कि तू पतरस है और इसी चट्टान पर मैं अपनी कलीसिया बनाऊंगा, और अधोलोक के फाटक उसपर प्रबल न होंगे।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).