Loading account

निर्गमन 15:2

याह मेरा बल और गीत है, और वह मेरा उद्धार भी ठहरा है; वह मेरा परमेश्वर है, मैं उसकी स्तुति करूँगा; मेरे पूर्वजों का परमेश्वर मैं उसको सराहूँगा।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: निर्गमन 15

1तब मूसा और इस्राएलियों ने यहोवा के लिए यह गीत गया, और कहाः “मैं यहोवा के लिए गीत गाऊँगा, क्योंकि वह महाप्रतापी ठहरा है; घोड़ों को सवारों सहित उसने समुद्र में पटक दिया है।

2याह मेरा बल और गीत है, और वह मेरा उद्धार भी ठहरा है; वह मेरा परमेश्वर है, मैं उसकी स्तुति करूँगा; मेरे पूर्वजों का परमेश्वर मैं उसको सराहूँगा।

3यहोवा शूरवीर हैः उसका नाम यहोवा है।

4उसने फि़रौन के रथों और उसकी सेना को समुद्र में फेंक दिया उसके महारथी लाल समुद्र में डूब गए।

5गहरे जल ने उन्हें ढांप लिया; वे पत्थर की तरह गहरे तल में चले गए।

पूरा अध्याय पढ़ें: निर्गमन 15

संबंधित पद

  • यशायाह 12:2

    देखो, परमेश्वर मेरा उद्धार है, मैं भरोसा रखूंगा और भयभीत न होऊंगा; क्योंकि यहोवा परमेश्वर मेरा बल और मेरेे गीतों का विषय है, और वह मेरा उद्धार बन गया है।”

  • यशायाह 25:1

    हे यहोवा, तू मेरा परमेश्वर है। मैं तुझे सराहूंगा, मैं तेरे नाम का धन्यवाद करूंगा; क्योंकि तूने अद्भुत कार्य किए हैं, तूने प्राचीनकाल की योजनाएं सच्चाई से पूर्ण की है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).