निर्गमन 3:14
परमेश्वर ने मूसा से कहा, “मैं जो हूं सो हू।” और उसने कहा, “इस्राएलियों से तू इस प्रकार कहनाः ‘मैं हूं’ ने मुझे तुम्हारे पास भेजा है।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: निर्गमन 3
11परन्तु मूसा ने परमेश्वर से कहा, “मैं कौन हूं जो फि़रौन के पास जाऊं और इस्राएलियों को मिस्र से निकाल ले आऊं?”
12उसने उत्तर दिया, “निश्चय ही मैं तेरे साथ रहूंगा, और तेरा भेजने वाला मैं ही हू। इसका यह चिह्न होगा कि जब तू उन लोगों को मिस्र से निकाल चुकेगा तो तुम इसी पर्वत पर परमेश्वर की अराधना करोगे।”
13तब मूसा ने परमेश्वर से कहा, “देख यदि मैं इस्राएलियों के पास जाकर उनसे कहूं, ‘तुम्हारे पूर्वजों के परमेश्वर ने मुझे तुम्हारे पास भेजा है,’ और वे मुझसे पूछें, ‘उसका क्या नाम है?’ तो मैं उनको क्या उत्तर दूं?”
14परमेश्वर ने मूसा से कहा, “मैं जो हूं सो हू।” और उसने कहा, “इस्राएलियों से तू इस प्रकार कहनाः ‘मैं हूं’ ने मुझे तुम्हारे पास भेजा है।”
15तब परमेश्वर ने मूसा से यह भी कहा, “तू इस्राएलियों से इस प्रकार कहनाः ‘तुम्हारे पूर्वजों के परमेश्वर अर्थात् इब्राहीम के परमेश्वर, इसहाक के परमेश्वर, और याकूब के परमेश्वर यहोवा ने मुझे तुम्हारे पास भेजा है।’ अनन्तकाल के लिए यही मेरा नाम है और मुझे पीढ़ी-दर-पीढ़ी इसी नाम से स्मरण किया जाता रहेगा।
16जा, और इस्राएल के पुरनियों को एकत्रित करके उनसे कह, ‘तुम्हारे पूर्वजों के परमेश्वर अर्थात् इब्राहीम, इसहाक, और याकूब के परमेश्वर यहोवा ने मुझे दर्शन देकर यह कहा हैः “निश्चय, मैंने तुम पर और मिस्र में जो कुछ तुम्हारे साथ हुआ है उस पर ध्यान दिया है।
17इसीलिए मैंने ठान लिया है कि तुम्हें मिस्र के दुखों में से निकालकर कनानियों, हित्तियों, एमोरियों, परिज्जियों, हिव्वियों, और यबूसियों के देश में ले जाऊं, जहां दूध और मधु की धाराएं बहती हैं”।
संबंधित पद
- यूहन्ना 8:58
यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ, इससे पहले कि इब्राहीम उत्पन्न हुआ, मैं हूँ।”
- इब्रानियों 13:8
यीशु मसीह कल और आज, और युगानुयुग एक-सा है।
- प्रकाशितवाक्य 1:8
प्रभु परमेश्वर, जो है, जो था, जो आनेवाला है और जो सर्वशक्तिमान है, यह कहता है, “मैं ही अलफा और ओमेगा हू।”
- यशायाह 44:6
यहोवा जो इस्राएल का राजा तथा उसका छुड़ाने वाला है, हां, सेनाओं का यहोवा यों कहता हैः “मैं ही प्रथम और मैं ही अन्तिम हूं, मुझे छोड़ अन्य कोई परमेश्वर नही।
- निर्गमन 6:3
मैंने सर्वशक्तिमान परमेश्वर के नाम से इब्राहीम, इसहाक, और याकूब को दर्शन दिया, परन्तु यहोवा के नाम से मैं उन पर प्रकट न हुआ।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).