Loading account

निर्गमन 34:6

उस समय यहोवा उसके आगे-आगे यह प्रचार करता हुआ चलाः “यहोवा, यहोवा परमेश्वर, दयालु और अनुग्रहकारी, कोप करने में धीमा, और करुणा तथा सत्य से भरपूर;

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: निर्गमन 34

3तेरे साथ और कोई चढ़कर न आए, न ही पर्वत पर किसी जगह कोई व्यक्ति दिखाई दे यहां तक कि भेड़-बकरी और गाय-बैल भी उस पर्वत के आगे न चरने पाए।”

4अतः मूसा ने पहली पटियाओं के समान दो और पटियाएं काट कर बना ली। फिर वह यहोवा की आज्ञा के अनुसार भोर को उठा और अपने हाथ में पत्थर की दोनों पटियाएं लेकर सीनै पर्वत पर चढ़ गया।

5तब यहोवा ने बादल में उतरकर और उसके साथ वहां खड़े होकर यहोवा नाम का प्रचार किया।

6उस समय यहोवा उसके आगे-आगे यह प्रचार करता हुआ चलाः “यहोवा, यहोवा परमेश्वर, दयालु और अनुग्रहकारी, कोप करने में धीमा, और करुणा तथा सत्य से भरपूर;

7हजारों पर करुणा करनेवाला; अधर्म, अपराध और पाप क्षमा करनेवाला; फिर भी दोषी को वह किसी भी प्रकार दण्ड दिए बिना नहीं छोड़ेगा। वह तो पूर्वजों के अधर्म का दण्ड उनके बेटों और पोतों वरन् पर-पोतों को भी देने वाला है।”

8तब मूसा ने शीघ्रता से भूमि की ओर झुक कर दण्डवत् किया।

9और उसने कहा, “हे प्रभु, यदि तेरी अनुग्रह की दृष्टि मुझ पर हो तो मैं विनती करता हूँ कि यघपि ये लोग बहुत हठीले हैं फिर भी तू हम लोगों के बीच में होकर चल; तू हमारे अधर्म और पाप को क्षमा कर और अपना निज भाग मान कर हमें ग्रहण कर।”

पूरा अध्याय पढ़ें: निर्गमन 34

संबंधित पद

  • योएल 2:13

    अपने वस्र नहीं, अपना मन ही फाड़कर अपने परमेश्वर यहोवा की ओर फिरो, क्योंकि वह अनुग्रहकारी, दयालु, विलम्ब से क्रोध करने वाला करफ़णा-निधान है और दुख देकर हाथ रोक लेता है।

  • नहेमायाह 9:17

    और उन्होंने सुनने से इनकार किया, और जो आश्चर्यकर्म तूने उनके बीच किए थे उनका स्मरण न किया। उन्होंने हठीले बनकर एक अगुवे को नियुक्त किया कि मिस्र के दासत्व में लौट जाए। परन्तु तू क्षमा करने वाला, अनुग्रहकारी, दयालु, विलम्ब से कोप करने वाला, और अति करुणामय परमश्ेवर है, और तूने उनको त्याग नहीं दिया।

  • योना 4:2

    तब उसने यहोवा से यह कहकर प्रार्थना की, “हे यहोवा, जब मैं अपने देश में था तब क्या मैंने यही बात न कही थी? इसीलिए मैं पहले ही तर्शीश को भाग गया था, क्योंकि मैं जानता था कि तू अनुग्रहकारी और दयालु परमेश्वर है, जो क्रोध करने में धीमा और करफ़णा से भरपूर है तथा दया करके विपत्ति को भेजने से रफ़का रहता है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).