यहेजकेल 18:20
जो कोई पाप करे वही मरेगा। न तो पुत्र, पिता के और न पिता, पुत्र के अधर्म का दण्ड भोगेगा। धर्मी को अपनी ही धार्मिकता का और दुष्ट को अपनी ही दुष्टता का फल मिलेगा।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यहेजकेल 18
17दीन-दरिद्र की हानि करने से हाथ रोकता, ब्याज नहीं लेता, न सूदखोरी करता वरन् मेरी विधियों का पालन करता और मेरे नियमों पर चलता है; वह अपने पिता के अधर्म के कारण न मरेगा, वह अवश्य ही जीवित रहेगा।
18परन्तु उसका पिता जिसने अन्धेर किया, अपने भाई को लूटा, और अपने लोगों के बीच अनुचित कार्य किया, देख, वह तो अपने अधर्म के कारण मरेगा।
19“फिर भी तुम कहते हो कि पुत्र अपने पिता के अधर्म का दण्ड क्यों न भोगे? जबकि पुत्र ने न्याय और धार्मिकता के कार्य किए हैं तथा मेरे सब नियमों का पालन किया और उन पर चला है, तो निश्चत रूप से ही वह जीवित रहेगा।
20जो कोई पाप करे वही मरेगा। न तो पुत्र, पिता के और न पिता, पुत्र के अधर्म का दण्ड भोगेगा। धर्मी को अपनी ही धार्मिकता का और दुष्ट को अपनी ही दुष्टता का फल मिलेगा।
21“परन्तु यदि दुष्ट अपने किए हुए सब पापों से फिरकर मेरी सब विधियों का पालन करे तथा न्याय और धार्मिकता से चले तो वह निश्चितरूप से जीवित रहेगा, वह नहीं मरेगा।
22उसके किए हुए सारे अपराध उसके विरुद्ध स्मरण नहीं किए जाएंगे; अपनी धार्मिकता के कारण जिसका उसने पालन किया, वह जीवित रहेगा।
23प्रभु यहोवा की यह वाणी हैः क्या मैं दुष्ट की मृत्यु से प्रसन्न होता हूं? क्या इसी से नहीं कि वह अपने मार्ग से फिरकर जीवित रहे?
संबंधित पद
- व्यवस्थाविवरण 24:16
“न तो पुत्र के कारण पिता, और न पिता के कारण पुत्र मार डाला जाए। प्रत्येक अपने ही पाप के कारण मारा जाए।
- यहेजकेल 18:4
देखो, सब प्राण मेरे हैं, जैसे पिता का प्राण वैसे ही पुत्र का प्राण, दोनों मेरे है। जो कोई पाप करे वही मरेगा।
- यिर्मयाह 31:29–30
उन दिनों में वे फिर यह नहीं कहेंगे कि पूर्वजों ने तो जंगली दाख खाई परन्तु उनके वंशजों के दांत खट्टे हो गए।
- 2 इतिहास 25:4
फिर भी उसने उनके बाल-बच्चों को न मार डाला परन्तु यहोवा की आज्ञा के अनुसार ही किया जैसा कि मूसा की व्यवस्था की पुस्तक में लिखा है, “पुत्र के कारण पिता न मार डाला जाए और न पिता के कारण पुत्र, परन्तु जिसने पाप किया हो वही अपने उस पाप के कारण मार डाला जाए।”
- मत्ती 16:27
क्योंकि मनुष्य का पुत्र अपने स्वर्गदूतों के साथ पिता की महिमा में आने वाला है। तब वह प्रत्येक मनुष्य को उसके कामों के अनुसार प्रतिफल देगा।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).