गलातियों 6:9
हम भलाई करने में निरुत्साहित न हों, क्योंकि यदि हम शिथिल न पड़ें तो उचित समय पर कटनी काटेंगे।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: गलातियों 6
6जो वचन की शिक्षा पा रहा है, वह अपने शिक्षक को सभी उत्तम वस्तुओं में साझी बनाए।
7धोखा न खाओः परमेश्वर ठट्ठों में नहीं उड़ाया जाता, क्योंकि जैसा बोओगे वैसा ही काटोगे।
8क्योंकि जो अपने शरीर के लिए बोता है, वह शरीर के द्वारा विनाश की कटनी काटेगा; परन्तु जो पवित्र आत्मा के लिए बोता है, वह पवित्र आत्मा के द्वारा अनन्त जीवन की कटनी काटेगा।
9हम भलाई करने में निरुत्साहित न हों, क्योंकि यदि हम शिथिल न पड़ें तो उचित समय पर कटनी काटेंगे।
10इसलिए जहां तक अवसर मिले सब के साथ भलाई करें, विशेषकर विश्वासी भाइयों के साथ।
11देखो, मैं कैसे बड़े-बड़े अक्षरों में अपने ही हाथों से तुम्हें लिख रहा हू।
12जो लोग -शारीरिक दिखावा चाहते हैं, वे ही तुम्हारा ख़तना करवाने पर तुले हुए हैं-केवल इसलिए कि मसीह के क्रूस के कारण उन्हें अत्याचार न सहना पड़े।
संबंधित पद
- 1 कुरिन्थियों 15:58
इसलिए हे मेरे प्रिय भाइयो, दृढ़ और अटल रहो तथा प्रभु के कार्य में सर्वदा बढ़ते जाओ, क्योंकि तुम जानते हो कि तुम्हारा परिश्रम प्रभु में व्यर्थ नहीं है।
- 2 थिस्सलुनीकियों 3:13
पर हे भाइयो, तुम भलाई के काम करने के लिए साहस न छोड़ो।
- यशायाह 40:30–31
तरुण तो थकते और श्रमित हो जाते हैं, और जवान ठोकर खाकर गिरते हैं,
- इब्रानियों 10:35–39
इसलिए अपना भरोसा न छोड़ो, जिसका महान् प्रतिफल है।
- इब्रानियों 12:3
इसलिए उस पर ध्यान करो जिसने पापियों का अपने विरोध में इतना विद्रोह सह लिया कि तुम थक कर निरुत्साहित न हो जाओ।
- 1 पतरस 2:15
क्योंकि परमेश्वर की इच्छा यही है कि तुम भले काम करके अज्ञानता की बातें बोलने वाले मूर्ख मनुष्यों का मुंह बन्द कर दो।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).