Loading account

उत्पत्ति 18:14

क्या यहोवा के लिए कुछ भी असम्भव है? मैं निर्धारित समय पर अर्थात् अगले वर्ष इसी समय तेरे पास फिर आऊंगा-और सारा की गोद में एक पुत्र होगा।”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: उत्पत्ति 18

11इब्राहीम और सारा तो बूढ़े थे, उनकी आयु ढल गई थी, और सारा का मासिक-धर्म बन्द हो चुका था।

12सारा मन में हंसते हुए कहने लगी, “मैं बूढ़ी हो गई हूं और मेरा स्वामी भी तो बूढ़ा हो गया है तो क्या मुझे यह सुख होगा?”

13और यहोवा ने इब्राहीम से कहा, “सारा यह कहकर क्यों हंसी कि मैं जो इतनी बूढ़ी हूं, क्या सचमुच जन्म दे सकूंगी?

14क्या यहोवा के लिए कुछ भी असम्भव है? मैं निर्धारित समय पर अर्थात् अगले वर्ष इसी समय तेरे पास फिर आऊंगा-और सारा की गोद में एक पुत्र होगा।”

15सारा ने यह कहते हुए इनकार किया, “मैं नहीं हंसी,” क्योंकि वह डरी हुई थी। परन्तु उसने कहा, “नहीं, तू हंसी तो थी।”

16तब उन पुरुषों ने वहां से उठकर सदोम की ओर दृष्टि की, और इब्राहीम उन्हें विदा करने के लिए उनके साथ-साथ चल रहा था।

17और यहोवा ने कहा, “जो मैं करने पर हूं, क्या उसे इब्राहीम से छिपा रखूं?

पूरा अध्याय पढ़ें: उत्पत्ति 18

संबंधित पद

  • लूका 1:37

    क्योंकि परमेश्वर के लिए कुछ भी असम्भव नहीं है।”

  • मत्ती 19:26

    यीशु ने उनकी ओर देखकर कहा, “मनुष्यों के लिए यह असम्भव है, परन्तु परमेश्वर के लिए सब कुछ सम्भव है।”

  • मरकुस 10:27

    यीशु ने उनकी ओर देखकर कहा, “मनुष्यों के लिए यह असम्भव है, परन्तु परमेश्वर के लिए नहीं; क्योंकि परमेश्वर के लिए सब कुछ सम्भव है।”

  • यिर्मयाह 32:27

    “देख, मैं सब प्राणियों का परमेश्वर यहोवा हूं, क्या मेरे लिए कोई काम कठिन है?”

  • इफिसियों 3:20

    अब जो ऐसा सामर्थी है, उस सामर्थ्य के अनुसार जो हम में क्रियाशील है, कि हमारी विनती और कल्पना से कहीं अधिक बढ़कर कार्य कर सकता है,

  • अय्यूब 42:2

    “मैं जानता हूं कि तू सब कुछ कर सकता है, तथा तेरी कोई युक्ति विफल नहीं की जा सकती।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).