उत्पत्ति 22:14
और इब्राहीम ने उस स्थान का नाम यहोवा यिरे रखा। इसलिए आज तक यह कहा जाता है कि यहोवा के पर्वत पर उपाय किया जाएगा।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: उत्पत्ति 22
11तब यहोवा के दूत ने स्वर्ग से उसे पुकारकर कहा, “इब्राहीम, हे इब्राहीम!” उसने उत्तर दिया, “देख, मैं यहां हू।”
12उसने कहा, “उस लड़के की ओर हाथ न बढ़ा, और न ही उसे कोई हानि पहुंचा। मैं अब जान गया हूं कि तू परमेश्वर से डरता है, क्योंकि तूने मेरे लिए अपने पुत्र अर्थात् एकलौते पुत्र को भी नहीं रख छोड़ा।
13तब इब्राहीम ने आंखें उठाकर पीछे देखा कि एक मेढ़ा अपने सींगों से झाड़ी में फंसा हुआ है; इब्राहीम ने जाकर मेढ़े को पकड़ा और अपने पुत्र के स्थान पर उसको होमबलि चढ़ाया।
14और इब्राहीम ने उस स्थान का नाम यहोवा यिरे रखा। इसलिए आज तक यह कहा जाता है कि यहोवा के पर्वत पर उपाय किया जाएगा।
15इसके बाद यहोवा के दूत ने स्वर्ग से इब्राहीम को दुबारा पुकार कर कहा,
16“यहोवा यह कहता हैः क्योंकि तूने यह काम किया है कि अपने पुत्र वरन् अपने एकलौते पुत्र को भी नहीं रख छोड़ा, इस कारण मैं अपनी शपथ खाकर कहता हूं कि
17मैं तुझे निश्चय ही बड़ी आशीष दूंगा। मैं तेरे वंशजों को आकाश के तारागण और समुद्रतट के रेत-कणों के समान असंख्य कर दूंगा, और तेरे वंशज अपने शत्रुओं के नगरों पर अधिकार कर लेंगे।
संबंधित पद
- उत्पत्ति 22:13
तब इब्राहीम ने आंखें उठाकर पीछे देखा कि एक मेढ़ा अपने सींगों से झाड़ी में फंसा हुआ है; इब्राहीम ने जाकर मेढ़े को पकड़ा और अपने पुत्र के स्थान पर उसको होमबलि चढ़ाया।
- निर्गमन 17:15
और मूसा ने एक वेदी बनाई और उसका नाम रखा, ‘यहोवा निस्सी’।
- न्यायियों 6:24
तब गिदोन ने यहोवा के लिए एक वेदी बना कर उस का नाम ‘यहोवा शालोम’ रखा। वह आज तक अबीएजेरियों के ओप्रा में है।
- उत्पत्ति 22:8
इब्राहीम ने कहा, “बेटा, होमबलि के लिए मेमने का प्रबन्ध परमेश्वर स्वयं ही करेगा।” अतः वे दोनों साथ-साथ आगे बढ़े।
- उत्पत्ति 16:13–14
तब यहोवा जिसने उससे बातें की थीं उसका नाम उसने “तू देखने वाला ईश्वर” रखा और कहा, “क्या मैं उसे देखने के पश्चात् भी जीवित रह सकी?”
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).