उत्पत्ति 9:13
मैं बादल में अपना धनुष रखता हूं, और यही पृथ्वी और मेरे मध्य वाचा का चिह्न होगा।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: उत्पत्ति 9
10और प्रत्येक जीवित प्राणी से भी जो तेरे संग है, क्या पक्षी, क्या पालतू पशु, और तेरे साथ पृथ्वी के प्रत्येक बनैले पशु, अर्थात् उन सबसे जो जहाज से बाहर निकले हैं, यहां तक कि पृथ्वी के प्रत्येक पशु से भी।
11मैं अपनी वाचा तुम्हारे साथ बांधता हूं, कि फिर कभी सब प्राणी जलप्रलय से नष्ट न होंगे और न कभी पृथ्वी को नष्ट करने के लिए जलप्रलय होगा।”
12और परमेश्वर ने कहा, “जो वाचा मैं अपने और तुम्हारे तथा सब जीवित प्राणियों के साथ जो तुम्हारे संग हैं, सब आने वाली पीढ़ियों के लिए बांध रहा हूं, उसका चिह्न यह होगा।
13मैं बादल में अपना धनुष रखता हूं, और यही पृथ्वी और मेरे मध्य वाचा का चिह्न होगा।
14और जब मैं पृथ्वी पर बादल लाऊंगा तब बादल में यह धनुष दिखाई देगा,
15और मैं अपनी वाचा को स्मरण करूंगा जो मेरे और तेरे और प्रत्येक जीवित शरीरधारी प्राणी के साथ बंधी है; और सब प्राणियों को नष्ट करने के लिए फिर कभी ऐसा जलप्रलय न होगा।
16जब धनुष बादल में प्रकट होगा तब मैं उस चिरस्थायी वाचा को स्मरण करने के लिए उसे देखूंगा जो परमेश्वर और पृथ्वी के सब जीवित प्राणियों के साथ बंधी है।”
संबंधित पद
- यहेजकेल 1:28
जैसे वर्षा के दिन बादल में धनुष दिखाई पड़ता है, उसी प्रकार चारों ओर का प्रकाश दिखाई पड़ता था। यह यहोवा के तेज के समान दिखाई देता था जब मैंने उसे देखा तो मैं मुंह के बल गिर पड़ा और मैंने किसी को कहते हुए सुना।
- प्रकाशितवाक्य 4:3
वह जो बैठा था यशब और माणिक्य के सदृश दिखाई देता था, और उस सिंहासन के चारों ओर पन्ना के सदृश एक मेघ-धनुष दिखाई देता था।
- प्रकाशितवाक्य 10:1
फिर मुझे एक और शक्तिशाली स्वर्गदूत बादल ओढ़े हुए स्वर्ग से उतरते दिखाई दिया। उसके सिर पर मेघ-धनुष था। उसका मुख सूर्य जैसा और उसके पांव अग्नि के खम्भे के सदृश थे।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).