Loading account

हबक्कूक 2:14

क्योंकि पृथ्वी यहोवा की महिमा के ज्ञान से ऐसी भर जाएगी जैसे समुद्र जल से भर जाता है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: हबक्कूक 2

11निश्चय, दीवार से पत्थर चिल्लाएंगे और छत से कड़ियां उत्तर देंगी।

12हाय उस पर जो रक्तपात करके नगर को बनाता और अत्याचार से नगरी की नींव डालता है।

13क्या यह सेनाओं के यहोवा की ओर से नहीं कि देश-देश के लोग परिश्रम तो करते हैं परन्तु वे आग का कौर हो जाते हैं और जाति-जाति के लोग व्यर्थ ही थक जाते हैं?

14क्योंकि पृथ्वी यहोवा की महिमा के ज्ञान से ऐसी भर जाएगी जैसे समुद्र जल से भर जाता है।

15“हाय, तुझ पर जो अपने पड़ोसियों को मदिरा पिलाता, हां, अपना विष मिलाकर उन्हें मतवाला करता है कि उनकी नग्नता देखे।

16तू आदर के बदले अनादर से भर जाएगा, तू भी पीकर अपना नंगापन प्रकट कर, यहोवा के दाहिने हाथ का कटोरा घूमकर तेरी ओर भी आएगा और तेरा वैभव पूर्णतः कलंकित हो जाएगा।

17लेबनोन में तूने जो अत्याचार किया है और पशुओं का जो भयानक सर्वनाश किया है, वह तुझ पर ही आ पड़ेगा, क्योंकि तूने इस देश और नगर तथा इसके सब निवासियों में रक्तपात और हिंसा फैलाई है।

पूरा अध्याय पढ़ें: हबक्कूक 2

संबंधित पद

  • यशायाह 11:9

    मेरे सम्पूर्ण पवित्र पर्वत पर न तो कोई दुख देने वाला और न हानि पहुंचाने वाला होगा, क्योंकि पृथ्वी यहोवा के ज्ञान से ऐसी भर जाएगी जैसा समुद्र जल से भरा रहता है।

  • यशायाह 6:3

    वे एक दूसरे से पुकार-पुकार कर कह रहे थे, “सेनाओं का यहोवा, पवित्र, पवित्र, पवित्र है! सम्पूर्ण पृथ्वी उसके तेज से भरपूर है।”

  • जकर्याह 14:8–9

    फिर उस दिन यह भी होगा कि जीवन का जल यरूशलेम से बह निकलेगा। उसका आधा भाग पूर्वी सागर की ओर तथा आधा भाग पश्चिमी सागर की ओर बहेगा। वह ग्रीष्म और शीत दोनों ट्टतुओं में बहता रहेगा।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).