Loading account

हबक्कूक 3:18

फिर भी यहोवा के कारण मैं आनन्दित रहूंगा और अपने उद्धार कर्त्ता परमेश्वर में मग्न रहूंगा।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: हबक्कूक 3

15तूने अपने घोड़ों पर सवार होकर समुद्र को, हां, महाजल धाराओं को रौंद डाला।

16मैं सुनकर भीतर ही भीतर कांप उठा, इसे सुनकर मेरे होंठ थरथराने लगे, मेरी हड्डियां गलने लगीं और मैं खड़े-खड़े कांपने लगा, फिर भी मैं बड़े धीरज से उस संकट के दिन की प्रतीक्षा करूंगा जो हम पर चढ़ाई करने वालों पर आएगा

17चाहे अंजीर का वृक्ष न फूले, न दाखलताओं में फल लगे, और जैतून वृक्ष फल न दे, खेतों में अनाज उत्पन्न न हो, और भेड़शालाओं से भेड़-बकरियां जाती रहे और थानों में गाय-बैल न रहे।

18फिर भी यहोवा के कारण मैं आनन्दित रहूंगा और अपने उद्धार कर्त्ता परमेश्वर में मग्न रहूंगा।

19प्रभु यहोवा मेरा बल है, उसने मेरे पैर को हिरनी के पैरों के समान बना दिया है, वह मुझे मेरे ऊंचे स्थानों पर चलाता है। (संगीत निर्देशकके लिए मेरे तारदार साजों के साथ।)

पूरा अध्याय पढ़ें: हबक्कूक 3

संबंधित पद

  • अय्यूब 13:15

    चाहे वह मुझे घात करे, फिर भी मैं उसमें आशा रखूंगा, परन्तु मैं अपने आचरण के विषय उसके सम्मुख तर्क करूंगा।

  • मीका 7:7

    परन्तु मैं तो यहोवा की ओर से ही ताकूंगा, और उद्धारकर्ता परमेश्वर की बाट जोहता रहूंगा और मेरा परमेश्वर मेरी सुनेगा।

  • फिलिप्पियों 4:4

    प्रभु में सदा आनन्दित रहो, मैं फिर कहता हूं आनन्दित रहो।

  • यशायाह 61:10

    मैं यहोवा के कारण अति आनन्दित होऊंगा, मेरा प्राण मेरे परमेश्वर में प्रफुल्लित होगा, क्योंकि उसने मुझे उद्धार के वस्त्र पहनाए हैं, उसने मुझे धार्मिकता के वस्त्र से ऐसे संवारा है, जैसे दूल्हा अपने आपको माला से सजाता और दुल्हन गहनों से अपना श्रृंगार करती है।

  • यशायाह 12:2

    देखो, परमेश्वर मेरा उद्धार है, मैं भरोसा रखूंगा और भयभीत न होऊंगा; क्योंकि यहोवा परमेश्वर मेरा बल और मेरेे गीतों का विषय है, और वह मेरा उद्धार बन गया है।”

  • रोमियों 5:2–3

    उसी के द्वारा विश्वास से, उस अनुग्रह में जिसमें हम स्थिर हैं, हमने प्रवेश पाया है, और परमेश्वर की महिमा में भागी होंगे इस आशा में कि हम अत्यान्दित होते है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).