इब्रानियों 12:1
इस कारण जबकि गवाहों का ऐसा बड़ा बादल हमें घेरे हुए है, तो आओ, प्रत्येक बाधा और उलझाने वाले पाप को दूर करके वह दौड़ जिसमें हमें दौड़ना है धीरज से दौड़ें,
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: इब्रानियों 12
1इस कारण जबकि गवाहों का ऐसा बड़ा बादल हमें घेरे हुए है, तो आओ, प्रत्येक बाधा और उलझाने वाले पाप को दूर करके वह दौड़ जिसमें हमें दौड़ना है धीरज से दौड़ें,
2और विश्वास के कर्ता और सिद्ध करने वाले यीशु की ओर अपनी दृष्टि लगाए रहें, जिसने उस आनन्द के लिए जो उसके सामने रखा था, लज्जा की कुछ चिन्ता न करके क्रूस का दुख सहा, और परमेश्वर के सिंहासन की दाहिनी ओर जा बैठा।
3इसलिए उस पर ध्यान करो जिसने पापियों का अपने विरोध में इतना विद्रोह सह लिया कि तुम थक कर निरुत्साहित न हो जाओ।
4पाप से लड़ते हुए तुमने ऐसा संघर्ष नहीं किया कि तुम्हारा लहू बहा हो,
संबंधित पद
- 2 तीमुथियुस 4:7
मैं अच्छी कुशती लड़ चुका हूं, मैंने अपनी दौड़ पूरी कर ली है, मैंने विश्वास की रक्षा की है।
- 1 कुरिन्थियों 9:24–27
क्या तुम नहीं जानते कि दौड़ में दौड़ते तो सब ही हैं, परन्तु पुरस्कार केवल एक ही को मिलता है? तुम भी इस प्रकार दौड़ो कि जीत सको।
- फिलिप्पियों 2:16
जीवन के वचन को दृढ़ता से थामे रहो जिस से मसीह के दिन मुझे इस बात का गर्व हो कि न तो मेरी दौड़-धूप और न मेरा परिश्रम व्यर्थ गया।
- लूका 21:34
“सावधान रहो, कहीं ऐसा न हो कि तुम्हारे हृदय दुराचार, पियक्कड़पन और जीवन की चिन्ताओं के भार से दब जाएं और वह दिन एकाएक तुमपर फन्दे की भांति आ जाए,
- इब्रानियों 10:35–39
इसलिए अपना भरोसा न छोड़ो, जिसका महान् प्रतिफल है।
- फिलिप्पियों 3:10–14
जिससे कि मैं उसको और उसके जी उठने के सामर्थ्य को तथा उसके साथ दुखों में सहभागी होने के मर्म को जानूं, कि उसकी मृत्यु की समानता को प्राप्त करूं,
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).