Loading account

इब्रानियों 12:11

सब प्रकार की ताड़ना कुछ समय के लिए सुखदायी नहीं, परन्तु दुखदायी प्रतीत होती है, फिर भी जो इसके द्वारा प्रशिक्षित हो चुके हैं, उन्हें बाद में धार्मिकता का शान्तिदायक फल प्राप्त होता है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: इब्रानियों 12

8पर यदि वह ताड़ना जो सब की होती है, तुम्हारी नहीं हुई तो तुम पुत्र नहीं, परन्तु व्यभिचार की सन्तान ठहरे।

9फिर यह कि जब शारीरिक पिता भी हमारी ताड़ना करते थे तो हमने उनका आदर किया, तब क्यों न आत्माओं के पिता के और भी अधिक अधीन रहें, जिससे कि हम जीवित रहें?

10क्योंकि उन्होंने थोड़े समय के लिए जैसा भी उन्हें उत्तम जान पड़ा हमारी ताड़ना की, परन्तु वह हमारे भले के लिए ताड़ना करता है, कि हम उसकी पवित्रता में सहभागी हो जाए।

11सब प्रकार की ताड़ना कुछ समय के लिए सुखदायी नहीं, परन्तु दुखदायी प्रतीत होती है, फिर भी जो इसके द्वारा प्रशिक्षित हो चुके हैं, उन्हें बाद में धार्मिकता का शान्तिदायक फल प्राप्त होता है।

12इसलिए शिथिल हाथों और निर्बल घुटनों को सबल बनाओ,

13और अपने पैरों के लिए सीधे मार्ग बनाओ, जिससे कि वह अंग जो लंगड़ा है जोड़ से न उखड़े वरन् चंगा हो जाए।

14सब मनुष्यों के साथ मेल मिलाप रखो, और उस पवित्रता के खोजी बनो, जिसके बिना प्रभु को कोई भी नहीं देख पाएगा।

पूरा अध्याय पढ़ें: इब्रानियों 12

संबंधित पद

  • रोमियों 5:3–5

    इतना ही नहीं, परन्तु हम अपने क्लेशों में भी आनन्दित होते हैं, यह जानते हुए कि क्लेश में धैर्य उत्पन्न होता है,

  • 2 कुरिन्थियों 4:17

    क्योंकि हमारा पल भर का यह हल्का-सा क्लेश एक ऐसी चिरस्थायी महिमा उत्पन्न कर रहा है जो अतुल्य है।

  • इब्रानियों 12:5–6

    और तुम उस उपदेश को जो तुम्हें पुत्र मानकर दिया गया है, भूल गए होः “हे मेरे पुत्र, प्रभु की ताड़ना को हल्की बात न समझ, और जब वह तुझे झिड़के तो हताश न हो।

  • 1 पतरस 1:6

    इस से तुम अति आनन्दित होते हो, भले ही तुम्हें अभी कुछ समय के लिए विभिन्न परीक्षाओं के द्वारा दुख उठाना पड़ा हो

  • इब्रानियों 12:10

    क्योंकि उन्होंने थोड़े समय के लिए जैसा भी उन्हें उत्तम जान पड़ा हमारी ताड़ना की, परन्तु वह हमारे भले के लिए ताड़ना करता है, कि हम उसकी पवित्रता में सहभागी हो जाए।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).