इब्रानियों 13:8
यीशु मसीह कल और आज, और युगानुयुग एक-सा है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: इब्रानियों 13
5तुम्हारा जीवन धन-लोलुपता से मुक्त हो। जो तुम्हारे पास है उसी में सन्तुष्ट रहो, क्योंकि उसने स्वयं कहा है, “मैं तुझे कभी न छोडूंगा और न ही कभी त्यागूंगा।”
6इसलिए हम साहसपूर्वक कहते हैं, “प्रभु मेरा सहायक है, मैं नहीं डरूंगा। मनुष्य मेरा क्या कर सकता है?”
7अपने अगुवों को स्मरण रखो, जिन्होंने तुम्हें परमेश्वर का वचन सुनाया, और ध्यान से उनके चालचलन के परिणाम को देखकर उनके विश्वास का अनुकरण करो।
8यीशु मसीह कल और आज, और युगानुयुग एक-सा है।
9नाना प्रकार की विचित्र शिक्षाओं से विचलित न हो, क्योंकि हृदय का अनुग्रह से दृढ़ रहना भला है, न कि चढ़ावे की भोजन-वस्तुओं से जिनसे उनको कुछ लाभ न हुआ जो उनमें लिप्त रहे।
10हमारी एक ऐसी वेदी है, जहां से तम्बू की सेवा करने वालों को खाने का कोई अधिकार नही।
11क्योंकि महायाजक जिन पशुओं का लहू पाप-बलि के लिए पवित्रस्थान में ले जाता है, उनकी देह छावनी के बाहर जलाई जाती है।
संबंधित पद
- मलाकी 3:6
“क्योंकि मैं यहोवा बदलता नहीं; इसीलिए हे याकूब की सन्तान तुम नष्ट नहीं हुए।”
- याकूब 1:17
प्रत्येक अच्छी वस्तु और हर एक उत्तम दान तो ऊपर ही से है, और ज्योतियों के पिता की ओर से मिलता है, जो कभी बदलता नहीं और न छाया के समान परिवर्तनशील है।
- प्रकाशितवाक्य 1:8
प्रभु परमेश्वर, जो है, जो था, जो आनेवाला है और जो सर्वशक्तिमान है, यह कहता है, “मैं ही अलफा और ओमेगा हू।”
- इब्रानियों 1:12
और तू उन्हें चादर के समान लपेटेगा और वे वस्र के समान बदल भी जाएंगे। परन्तु तू एक-सा बना रहता है, और तेरे वर्षों का अन्त न होगा।”
- यशायाह 44:6
यहोवा जो इस्राएल का राजा तथा उसका छुड़ाने वाला है, हां, सेनाओं का यहोवा यों कहता हैः “मैं ही प्रथम और मैं ही अन्तिम हूं, मुझे छोड़ अन्य कोई परमेश्वर नही।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).