होशे 4:6
अज्ञानता के कारण मेरी प्रजा नष्ट हो जाती है। इसलिए कि तूने ज्ञान को अस्वीकार किया है, मैं भी तुझे अपना याजक होने से अस्वीकार कर दूंगा। इसलिए कि तू अपने परमेश्वर की व्यवस्था को भूल गया है, मैं भी तेरी सन्तान को भूल जाऊंगा।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: होशे 4
3इसलिए देश विलाप करता है, और प्रत्येक जो इसमें वास करता है मैदान के पशु और आकाश के पक्षियों के साथ वह क्षीण हो जाता है और समुद्र की सब मछलियां लुप्त हो जाती है।
4“कोई वाद-विवाद न करे, और न कोई दोष लगाए, क्योंकि तेरे लोग तो उनके समान हैं जो याजक से विवाद करते है।
5अतः तू दिन-दुपहरी ठोकर खाएगा, और रात को तेरे साथ नबी भी ठोकर खाएगा; और मैं तेरी माता को नष्ट कर दूंगा।
6अज्ञानता के कारण मेरी प्रजा नष्ट हो जाती है। इसलिए कि तूने ज्ञान को अस्वीकार किया है, मैं भी तुझे अपना याजक होने से अस्वीकार कर दूंगा। इसलिए कि तू अपने परमेश्वर की व्यवस्था को भूल गया है, मैं भी तेरी सन्तान को भूल जाऊंगा।
7“जितना अधिक वे बढ़ते गए, उतना ही अधिक उन्होंने मेरे विरफ़द्ध पाप किया; मैं उनके गौरव को लज्जा में बदल दूंगा।
8मेरी प्रजा के पाप पर इनका पोषण होता है, और ये उनके अधर्मी होने की लालसा करते है।
9अतः ऐसा होगा कि जैसी प्रजा, वैसे ही उनके याजक। इसलिए उनके चाल-चलन के लिए मैं उन्हें दण्ड दूंगा, और उनके कार्यों के अनुसार उन्हें बदला दूंगा।
संबंधित पद
- यशायाह 5:13
इसलिए मेरी प्रजा के लोग अपनी अज्ञानता के कारण बन्धुवाई में जाते हैं; उनके प्रतिष्ठित पुरुष भूखे मरते और उनके जनसाधारण प्यास से व्याकुल होते है।
- नीतिवचन 19:2
मनुष्य के लिए ज्ञानरहित रहना भी अच्छा नहीं है, और जो उतावली से चलता है वह भटक जाता है।
- होशे 6:6
क्योंकि मैं बलिदान से नहीं पर निष्ठा से, और होमबलि से नहीं परन्तु इससे प्रसन्न होता हूं कि परमेश्वर का ज्ञान रखा जाए।
- 2 कुरिन्थियों 4:3–6
यदि हमारे सुसमाचार पर परदा पड़ा है तो यह परदा उनके लिए पड़ा है जो विनाश के गर्त में जा रहे हैं।
- होशे 4:1
हे इस्राएलियों, यहोवा का वचन सुनोः “इस देश के निवासियों के विरफ़द्ध यहोवा का मुकदमा है, क्योंकि देश में न सच्चाई, न करफ़णा, और न परमेश्वर का ज्ञान है।
- मत्ती 15:8
‘ये लोग होंठों से तो मेरा आदर करते हैं, परन्तु इनका हृदय मुझ से दूर है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).