Loading account

यशायाह 1:18

यहोवा कहता है, “आओ, हम आपस में वाद-विवाद करें, तुम्हारे पाप चाहे लाल रंग के हों, फिर भी वे हिम के समान श्वेत हो जाएंगे; चाहे वे किरमिजी लाल ही क्यों न हों, वे ऊन के समान उजले हो जाएंगे।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यशायाह 1

15अतः जब तुम अपने हाथ फैलाओगे, तो मैं अपनी दृष्टि तुमसे छिपा लूंगा, हां, चाहे तुम कितनी भी प्रार्थना क्यों न करो, मैं नहीं सुनूंगा। तुम्हारे हाथ खून से सने है।

16“अपने आपको धोकर शुद्ध करो; मेरी दृष्टि के सामने से अपने बुरे कामों को दूर करो; बुराई करना छोड़ दो,

17भलाई करना सीखो; न्याय की खोज करो, निर्दयी को सुधारो; अनाथ का न्याय चुकाओ, विधवा का मुकद्दमा लड़ो।”

18यहोवा कहता है, “आओ, हम आपस में वाद-विवाद करें, तुम्हारे पाप चाहे लाल रंग के हों, फिर भी वे हिम के समान श्वेत हो जाएंगे; चाहे वे किरमिजी लाल ही क्यों न हों, वे ऊन के समान उजले हो जाएंगे।

19यदि तुम मेरी मान कर आज्ञाकारी हो, तो तुम देश की उत्तम उत्तम वस्तुएं खाने पाओगे।

20परन्तु यदि तुम न मानो और बलवा करो, तो तुम तलवार से नष्ट किए जाओगे।” निश्चय, यहोवा का यही वचन है।

21विश्वसनीय नगरी जो न्याय से परिपूर्ण थी, कैसी व्यभिचारिणी बन गई! एक समय था जब उसमें धार्मिकता वास करती थी, परन्तु अब उसमें हत्यारे पाए जाते है।

पूरा अध्याय पढ़ें: यशायाह 1

संबंधित पद

  • यशायाह 44:22

    मैंने काली घटा के समान तेरे अपराधों को और घने कोहरे के समान तेरे पापों को मिटा दिया है। मेरी ओर लौट आ, क्योंकि मैंने तुझे छुड़ा लिया है।”

  • प्रकाशितवाक्य 7:14

    मैंने उत्तर दिया, “हे मेरे प्रभु, तू ही जानता है।” उसने मुझ से कहा, “ये वे हैं, जो उस महाक्लेश में से निकल कर आए है। इन्होंने अपने वस्त्र मेमने के लहू में धोकर -श्वेत किए है।

  • मीका 7:18–19

    तेरे समान परमेश्वर कौन है जो अधर्म को क्षमा करता और अपने निज भाग के बचे हुओं के अपराधों को अनदेखा करता है? तू सदा क्रोधित नहीं रहता, क्योंकि करफ़णा दिखाना तुझे भाता है।

  • यशायाह 43:24–26

    तूने मेरे लिए रुपए से अगरबत्ती मोल नहीं ली, न ही मुझे बलिदानों की चर्बी से तृप्त किया है, परन्तु तूने अपने पापों का बोझ मुझ पर लाद दिया है और मुझे अपने अधर्म के कामों से थका दिया है।

  • इफिसियों 1:6–8

    कि उसके उस अनुग्रह की महिमा की स्तुति हो जिसे उसने हमें उस अति प्रिय में सेंतमेंत दिया।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).