Loading account

यशायाह 46:9

प्राचीनकाल की बातें स्मरण करो जो आरम्भ ही से हैं, क्योंकि मैं ही परमेश्वर हूँ, अन्य कोई नही। मैं ही परमेश्वर हूँ, और मेरे तुल्य कोई नहीं है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यशायाह 46

6जो थैली का सोना बिथराते और चांदी को कांटे पर तोलते हैं, वे सुनार को मजदूरी देकर उससे देवता बनवाते हैं, फिर उसे दण्डवत् करके उसकी उपासना करते है।

7वे उसे कन्धे पर उठाकर लिए फिरते हैं, वे उसे उसके स्थान पर रख देते हैं और वह वहीं खड़ा रहता है। वह अपने स्थान से हिल नहीं सकता। यदि कोई उसकी दुहाई भी दे, वह उसे उत्तर नहीं दे सकता, न ही उसे विपत्ति से छुड़ा सकता है।

8“हे अपराधियो, इस बात को स्मरण करो, इस पर ध्यान दो और अपना मन लगाओ।

9प्राचीनकाल की बातें स्मरण करो जो आरम्भ ही से हैं, क्योंकि मैं ही परमेश्वर हूँ, अन्य कोई नही। मैं ही परमेश्वर हूँ, और मेरे तुल्य कोई नहीं है।

10मैं अन्त की बात आदि से और जो बातें अब तक नहीं हुईं उन्हें प्राचीनकाल से बताता आया हू। मैं कहता हूं कि मेरी योजना स्थिर रहेगी और मैं अपनी भली इच्छा पूरी करूंगा।

11मैं पूर्व दिशा से एक उकाब को, अर्थात् दूर देश से अपनी योजना को पूरी करने वाले एक पुरुष को बुलाता हूँ। निश्चय मैंने यह कहा है और मैं ही इसे पूरा करूंगा। मैंने ही यह योजना बनाई है और निश्चय ही इसे पूरी करूंगा।

12“हे हठीले मन वालो, तुम जो धार्मिकता से दूर हो, मेरी सुनो!

पूरा अध्याय पढ़ें: यशायाह 46

संबंधित पद

  • यशायाह 45:21–22

    तुम्हें जो कहना है कह दो-हां, वे आपस में सम्मति करे। किसने प्राचीनकाल से यह प्रचार किया? किसने पूर्व में ही इसकी घोषणा की? क्या मैं यहोवा ही ने यह नहीं किया? मुझे छोड़ कोई अन्य परमेश्वर नहीं जो धर्मी परमेश्वर और उद्धारकर्त्ता हो। मुझे छोड़ और कोई नहीं है।

  • यशायाह 42:9

    देखो, पहले की बातें तो बीतने पर हैं, अब मैं नई बातें बताता हू। उनके होने से पहले ही मैं तुमको सुनाता हू।”

  • यशायाह 46:5

    “तुम मेरी उपमा किससे दोगे और मुझे किसके समान बताओगे तथा किससे मेरी तुलना करोगे कि हम एक समान ठहरें?

  • व्यवस्थाविवरण 33:26

    “यशूरून के परमेश्वर के तुल्य और कोई नहीं है! वह तो तेरी सहायता के लिए आकाश पर तथा अपने प्रताप में बादलों पर सवारी करता है

  • व्यवस्थाविवरण 32:7

    प्राचीन काल के दिनों को स्मरण कर, पीढ़ी-पीढ़ी के वर्षों पर विचार कर। अपने पिता से पूछ, वह तुझे बताएगा और अपने प्राचीनों से, वे तुझे समझाएंगे।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).