यशायाह 54:17
तेरी हानि के लिए बनाया कोई भी हथियार सफल न होगा, और जितनी भी जीभें तुझ पर दोष लगाएं तू उन्हें दोषी ठहराएगी। यहोवा के दासों का यही भाग होगा, और वे मेरे कारण निर्दोष ठहराए जाएंगे।” यहोवा की यही वाणी है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यशायाह 54
14तू धार्मिकता में स्थिर की जाएगी, तू अत्याचार से दूर रहेगी और भयभीत न होगी। तू आतंक से दूर रहेगी, वह तेरे निकट आने न पाएगा।
15यदि लोग तुझ पर अचानक टूट पड़ें तो यह मेरी ओर से न होगा। जो तुझ पर आक्रमण करेंगे वे तेरे कारण गिर पड़ेंगे।
16देख, लोहार को मैंने ही सृजा है जो कोयले की आग धधकाता और एक विशेष कार्य के लिए हथियार बनाता है। नष्ट करने वाले को भी मैंने नष्ट करने के लिए ही सृजा है।
17तेरी हानि के लिए बनाया कोई भी हथियार सफल न होगा, और जितनी भी जीभें तुझ पर दोष लगाएं तू उन्हें दोषी ठहराएगी। यहोवा के दासों का यही भाग होगा, और वे मेरे कारण निर्दोष ठहराए जाएंगे।” यहोवा की यही वाणी है।
संबंधित पद
- रोमियों 8:28–39
हम जानते हैं कि जो लोग परमेश्वर से प्रेम रखते हैं, उनके लिए वह सब बातों के द्वारा भलाई को उत्पन्न करता है, अर्थात् उन्हीं के लिए जो उसके अभिप्राय के अनुसार बुलाए गए है।
- यशायाह 54:15
यदि लोग तुझ पर अचानक टूट पड़ें तो यह मेरी ओर से न होगा। जो तुझ पर आक्रमण करेंगे वे तेरे कारण गिर पड़ेंगे।
- यूहन्ना 10:28–30
मैं उन्हें अनन्त जीवन देता हूँ, और वे कभी नष्ट न होंगी; और कोई भी उन्हें मेरे हाथों से छीन नहीं सकता।
- यशायाह 50:8
जो मुझे निर्दोष ठहराता है वह मेरे निकट है, अतः मुझसे कौन मुकद्दमा लड़ेगा? आओ, हम एक दूसरे का सामना करें! मेरा विरोधी कौन है? वह मेरे सामने आए!
- रोमियों 8:1
अतः अब उन पर जो मसीह यीशु में हैं, दण्ड की आज्ञा नही।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).