Loading account

यशायाह 58:11

तब यहोवा निरन्तर तेरी अगुवाई करेगा और उजाड़ स्थानों में तुझे तृप्त करेगा और तेरी हड्डियों को बल प्रदान करेगा; और तू सींची हुई वाटिका और ऐसे सोते के समान हो जाएगा जिसका जल कभी नहीं सूखता।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यशायाह 58

8“तब तेरा प्रकाश भोर के समान चमकेगा, और तू शीघ्र चंगा हो जाएगा। तेरी धार्मिकता तेरे आगे-आगे और यहोवा का तेज तेरे पीछे-पीछे चलेगा।

9तब तू पुकारेगा और यहोवा उत्तर देगा, तू दुहाई देगा और वह कहेगा, ‘मैं यहां हू।’ यदि तू अपने बीच से अंधेर करना, उंगली उठाना, और दुष्ट बातें बोलना दूर कर दे,

10और यदि तू भूखे को उदारता से दे तथा सताए हुओं के प्राणों को तृप्त करे तब अन्धकार में तेरा प्रकाश चमक उठेगा और तेरा अंधेरा दोपहर-का-सा उजियाला हो जाएगा।

11तब यहोवा निरन्तर तेरी अगुवाई करेगा और उजाड़ स्थानों में तुझे तृप्त करेगा और तेरी हड्डियों को बल प्रदान करेगा; और तू सींची हुई वाटिका और ऐसे सोते के समान हो जाएगा जिसका जल कभी नहीं सूखता।

12और तेरे वंश में के लोग पूर्वकाल में विध्वंस हुए खंडहरों का पुनः निर्माण करेंगे; तू पुरानी पीढ़ियों की नींव को पुनः स्थापित करेगा, और तुझे दरारों को भरने वाला, निवास के लिए मार्गों का सुधारने वाला कहा जाएगा।

13“यदि तू सब्त के कारण अपना पैर रोके रहे अर्थात् मेरे पवित्र दिन में अपनी इच्छा पूरी न करें, और सब्त को आनन्द का तथा यहोवा के पवित्र दिन को अादर योग्य दिन माने, और उसका सम्मान करे अर्थात् अपने मार्गों; में चलने, अपनी ही इच्छा पूरी करने, और अपनी ही बातें बोलने से रुका रहे,

14तब तू यहोवा में प्रसन्न रहेगा, और मैं तुझे पृथ्वी के ऊंचे-ऊंचे स्थानों पर ले चलूंगा; मैं तेरे मूलपुरुष याकूब के भाग में से तुझे खिलाऊंगा।” यहोवा ही के मुख से यह वचन निकला है।

पूरा अध्याय पढ़ें: यशायाह 58

संबंधित पद

  • यूहन्ना 4:14

    परन्तु जो कोई उस जल में से जो मैं उसे दूंगा पीएगा, वह फिर कभी प्यासा न होगा, परन्तु वह जल जो मैं उसे दूंगा वह उसमें अनन्तजीवन तक के लिए उमड़ने वाला जल का सोता बन जाएगा।”

  • यिर्मयाह 31:12

    वे सिय्योन की चोटी पर आकर जय-जयकार करेंगे और यहोवा से अनाज, दाखमधु, तेल, भेड़-बकरियों और गाय-बैलों के बच्चे आदि उत्तम-उत्तम दान पाकर प्रफुल्लित होंगे और उनका प्राण सींची हुई बारी के समान होगा और वे फिर कभी दुख के दिन नहीं काटेंगे।

  • यशायाह 49:10

    वे न तो भूखे होंगे और न प्यासे, न उन्हें झुलसाने वाली धूप या लू से कुछ हानि होगी, क्योंकि जिसने उन पर तरस खाया है वही उनकी अगुवाई करेगा और उन्हें जल के सोतों के पास ले जाएगा।

  • यूहन्ना 16:13

    परन्तु जब वह, अर्थात् सत्य का आत्मा आएगा, तो वह तुम्हें सब सत्य का मार्ग बताएगा; क्योंकि वह अपनी ओर से कुछ नहीं कहेगा, परन्तु जो कुछ सुनेगा, वही कहेगा और आने वाली बातों को तुम पर प्रकट करेगा।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).