Loading account

यशायाह 59:2

परन्तु तुम्हारे अधर्म के कामों ही ने तुम्हें तुम्हारे परमेश्वर से अलग कर दिया है, और तुम्हारे पापों के कारण उसका मुख तुमसे छिप गया है जिस से वह नहीं सुनता।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यशायाह 59

1देखो, यहोवा का हाथ ऐसा छोटा नहीं कि उद्धार न कर सके, न ही उसका कान ऐसा बहरा है कि सुन न सके।

2परन्तु तुम्हारे अधर्म के कामों ही ने तुम्हें तुम्हारे परमेश्वर से अलग कर दिया है, और तुम्हारे पापों के कारण उसका मुख तुमसे छिप गया है जिस से वह नहीं सुनता।

3क्योंकि तुम्हारे हाथ खून से और तुम्हारी उंगलियां अधर्म से अशुद्ध हो गई है। तुम्हारे होंठों ने झूठ बोला और तुम्हारी जीभ बुरी बातें बकती है।

4न कोई न्याय से नालिश करता और न कोई सच्चाई से वकालत करता है। लोग तो भ्रान्तिपूर्ण बातों में भरोसा रखते और झूठ बोलते है। वे उत्पात का गर्भधारण करते और अधर्म को उत्पन्न करते है।

5वे करैत के अंडे सेते और मकड़ी के जाले बुनते है। जो कोई उनके अंडे खाता वह मर जाता है, और कुचलने पर उन अंड़ों से सांप ही निकलते है।

पूरा अध्याय पढ़ें: यशायाह 59

संबंधित पद

  • नीतिवचन 15:29

    यहोवा दुष्टों से दूर है, परन्तु वह धर्मियों की प्रार्थना को सुनता है।

  • यिर्मयाह 5:25

    तुम्हारे अधर्मों ने ही इनको भगा दिया है और तुम्हारे पापों ने भलाई को तुमसे दूर कर दिया है।

  • मीका 3:4

    उस समय वे यहोवा को पुकार उठेंगे पर वह उनकी न सुनेगा वरन् उस समय वह उनसे मुंह फेर लेगा, क्योंकि वे बुरे काम करते रहे है।

  • यशायाह 1:15

    अतः जब तुम अपने हाथ फैलाओगे, तो मैं अपनी दृष्टि तुमसे छिपा लूंगा, हां, चाहे तुम कितनी भी प्रार्थना क्यों न करो, मैं नहीं सुनूंगा। तुम्हारे हाथ खून से सने है।

  • व्यवस्थाविवरण 31:17–18

    तब मेरी क्रोधाग्नि उस दिन उनके विरफ़द्ध भड़क उठेगी और मैं उन्हें त्याग दूंगा, तथा अपना मुख उनसे छिपा लूंगा, और वे भस्म हो जाएंगे, तथा बहुत सी बुराइयां और विपत्तियां उन पर आ पड़ेंगी। उस दिन वे कहेंगे, ‘क्या यह इसलिए नहीं कि हमारा परमेश्वर हमारे मध्य नहीं है जिससे ये बुराइयां हम पर आ पड़ी हैं?’

  • यहेजकेल 39:23–24

    और जाति-जाति के लोग जान लेंगे कि इस्राएल के घराने के लोग अपने अधर्मों के कारण बन्धुवाई में गए थे; क्योंकि उन्होंने मेरे विरुद्ध विश्वासघात किया था और मैंने उनसे अपना मुख फेर लियाः और मैंने उन्हें शत्रुओं के हाथ में कर दिया जिससे वे सब तलवार से मारे गए।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).