यशायाह 61:1
प्रभु यहोवा का आत्मा मुझ पर है, क्योंकि यहोवा ने कंगालों को सुसमाचार सुनाने के लिए मेरा अभिषेक किया है, और मुझे इसलिए भेजा है कि खेदित मन के लोगों को शान्ति दूं, कि बन्दियों के लिए स्वतन्त्रता का और कैदियों के लिए छुटकारे का प्रचार करूं;
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यशायाह 61
1प्रभु यहोवा का आत्मा मुझ पर है, क्योंकि यहोवा ने कंगालों को सुसमाचार सुनाने के लिए मेरा अभिषेक किया है, और मुझे इसलिए भेजा है कि खेदित मन के लोगों को शान्ति दूं, कि बन्दियों के लिए स्वतन्त्रता का और कैदियों के लिए छुटकारे का प्रचार करूं;
2कि यहोवा के करुणा करने के समय और हमारे परमेश्वर के पलटा लेने के दिन का प्रचार करूं, कि सब शोकितों को शान्ति दूं,
3और सिय्योन में विलाप करने वालों को राख के बदले माला, शोक के बदले में हर्ष का तेल, और निराशा के बदले बड़ाई का ओढ़ना प्रदान करूं जिससे कि वे धार्मिकता के बांजवृक्ष और यहोवा के लगाए हुए कहलाएं, और उसकी महिमा प्रकट हो।
4तब वे प्राचीन खंडहरों का जीर्णोद्धार करेंगे, वे पूर्वकाल के उजड़े स्थानों में घर खड़े करेंगे। और वे उन विनष्ट नगरों की मरम्मत करेंगे जो पीढ़ी-पीढ़ी से उजाड़ पड़े थे।
संबंधित पद
- लूका 4:18–19
“प्रभु का आत्मा मुझ पर है, क्योंकि उसने कंगालों को सुसमाचार सुनाने के लिए मेरा अभिषेक किया है। उसने मुझे भेजा है कि मैं बन्दियों को छुटकारे का, और अन्धों को दृष्टि पाने का सन्देश दूं और दलितों को छुड़ाऊं,
- लूका 7:22
तब उसने उनसे कहा, “जो कुछ तुमने देखा और सुना, जाकर यूहन्ना को बताओः अन्धे देखते हैं, लंगड़े चलते हैं, कुष्ठ-रोगी शुद्ध किए जाते हैं, बहरे सुनते हैं, मुर्दे जिलाए जाते हैं और कंगालों को सुसमाचार सुनाया जाता है।
- यशायाह 42:7
कि तू अन्धों की आंखें खोले तथा बन्दियों को बन्दीगृह से और अन्धेरे में पड़े हुओं को काल कोठरी से निकाले।
- मत्ती 11:5
कि अन्धे दृष्टि पाते, लंगड़े चलते, कुष्ठ-रोगी शुद्ध किए जाते, बहरे सुनते, मुर्दे जिलाए जाते और कंगालों को सुसमाचार सुनाया जाता है।
- यशायाह 42:1
“मेरे दास को देखो जिसे मैं सम्भाले हूं, मेरे चुने हुए को, जिससे मेरा जी प्रसन्न है! मैंने उस पर अपना आत्मा रखा है, वह जाति जाति के लिए न्याय लाने वाला होगा।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).